
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत 3 घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के अलिहा गांव के गब्बर सिंह अपने भतीज रजनीश (25) और पड़ोसी के साथ चित्रकूट दर्शन को गए थे। वहां से तीनों रात में बाइक से लौट रहे थे।
चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे थे चाचा-भतीजा और साथी
बताते हैं कि रास्ते में बिलगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे खंती में जा गिरी। तीनों बेहोश हो गए। रातभर बेहोशी की हालत में पड़े रहे। सुबह गब्बर और दूसरे व्यक्ति को होश आया। तबतक रजनीश की सांसें थम चुकी थीं।
तीन महीने पहले हो गई थी पिता की भी मौत, अब बेटे की..
किसी तरह राहगीरों की माध्यम से दोनों ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक के चाचा का कहना है कि मृतक युवक दो भाइयों में बड़े थे। 3 माह पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाकी दोनों को मामूली छोटें आई हैं।
बांदा के बबेरू क्षेत्र में चित्रकूट के व्यक्ति की हादसे में गई जान
उधर, बबेरू थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसा हो गया। चित्रकूट जिले के बक्तापुरवा के रोहित यादव (38) बबेरू के हरदौली गांव में प्राइवेट क्लीनिक खोले हुए थे। बाइक से रात में घर लौट रहे थे। भदेहदू गांव के पास सुधा (55) से उनकी बाइक टकार गई।
पिटाई से मौत का आरोप-पुलिस ने कही यह बात
दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रोहित ने दम तोड़ दिया। महिला का इलाज चल रहा है। उधर, मृतक के परिजों का आरोप है कि रोहित की पीटकर हत्या की गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी राजेद्र्र सिंह राजावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत