
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से काॅलेज गईं दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। बताते हैं कि एक छात्रा के भाई ने दोनों छात्राओं को कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद से दोनों छात्राएं लापता हैं। दोनों छात्राओं का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने छात्राओं के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लापता हुईं दो छात्राओं की तलाश की जा रही है।
मर्का थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अपनी सहेली और उसके भाई के साथ दो दिन पहले काॅलेज गई थी।
ये भी पढ़ें: बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी
सहेली के भाई ने दोनों को बबेरू स्थित डिग्री कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद भाई गाड़ी ड्राइवर के साथ बाजार चला गया था। बताते हैं कि इसके बाद से दोनों छात्राएं लापता हैं।
ये भी पढ़ें: Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव
परिजनों ने काफी तलाश की। जब दोनों छात्राओं का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि फिलहाल छात्राओं के मोबाइल स्विच आफ जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि काॅल डिटेल और चैट खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
उधर, मरका थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस कस्बे के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। दोनों छात्राओं की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
बांदा में पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..
बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
