

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार जेएन कालेज के छात्र को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। छात्र की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा
जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा भैरम पुरवा के रहने वाले तुलसीदास के बेटे सुमित (20) आज गुरुवार को अपने साथी 19 वर्षीय राजकुमार के साथ बांदा आए थे। दोनों वापस घर लौट रहे थे। हाइवे पर चंदौखी डेरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बताते हैं कि राजकुमार दूर जा गिरे।
ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग
वहीं सुमित ट्रक के नीचे फंस गए। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह ने दोनों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों सुमित हो मृत घोषित कर दिया। रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि सुमित बांदा में पंडित जेएन कालेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी..
Breaking: बांदा में हत्या, दो दिन से लापता था युवक, नदी किनारे शव मिला-पुलिस ने..
