Thursday, February 12सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

tobacco-barons-son-shivammishra-arrested-in-kanpur-lamborghini-case

समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी केस में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का आरोपी बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे धर-दबोचा है। बताते चलें कि पुलिस ने कानपुर में VIP रोड पर हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे।

पैदल लोगों और कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

उधर, मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का कहना है कि आरोपी शिवम का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

बताते चलें कि 10 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने रविवार दोपहर बड़ा हादसा किया था। कार ने करीब 3 बजे ग्वालटोली इलाके में पैदल चलने वालों लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया था।

पैंतरेबाजी नहीं आई काम, पुलिस ने किया अरेस्ट

इस घटना में घायल ई-रिक्शा ड्राइवर मो तौफीक ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के वकील ने बाद में दावा किया था कि तौफीक कार्रवाई करने के लिए तैयार ही नहीं है। इतना ही नहीं बुधवार को मामले में तब नया मोड़ आया जब एक मोहन नाम के आदमी ने खुद को कार चालक बताया। मोहन ने कहा कि एक्सीडेंट के समय शिवम मिश्रा वह कार चला रहा था। हालांकि, आरोपी और उसके लोगों की यह पैंतरेबाजी काम नहीं आई। पुलिस ने जांच के बाद असरी आरोपी शिवम को गिरफ्ताकर कर लिया।

ये भी पढ़ें: कानपुर: गंगा में डाॅल्फिन का मिला शव-छानबीन में जुटा वन विभाग 

UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने..

कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख