Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका के रोड-शो में कांग्रेस के 3 पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की नामौजूदगी हर दबी जुबान पर..

प्रियंका गांधी ।

समरनीति न्यूज, पालिटिकल डेस्कः लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े जनसैलाब की चर्चा खूब हुई। प्रियंका को देखने और सुनने के लिए दूर-दराज से कांग्रेस कार्यकर्ता आए लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के तीन अध्यक्ष के शामिल न होने की चर्चा दबी जुबान खूब हुई। यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश जायसवालसलमान खुर्शीद और निर्मल खत्री के रोड शो में शामिल न होने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

प्रोटोकाल के निमंत्रण का रहता है इन्हे इंतजार 

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर दो दिन पहले लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका के रोड शो में तमाम दिग्गज नेता शामिल थे, लेकिन कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद और निर्मल खत्री नहीं दिखे।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड-शो, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी-लाखों की भीड़ 

ये तीनों नेता उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं इन  तीनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से भी दूरी बनाये रखी। इन नेताओं की गैरमौजूदगी से चर्चाओं का दौर शुरु हो गया।

लखनऊ में रोड-शो के दौरान राहुल-प्रियंका गांधी।

हांलाकि कांग्रेस प्रोटोकॉल की दुहाई दे रही है लेकिन इसके सियासी मायने निकाले रहे हैं कि जब सब उपस्थित थे तो सिर्फ इनके लिए कैसा प्रोटोकॉल। 

ये भी पढ़ेंः ‘चौकीदार चोर है’ के नारों के बीच राहुल-प्रियंका का लखनऊ में बड़ा रोड-शो, लाखों की भीड़ उमड़ी

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि ये तीनों नेता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में इन्हें कांग्रेस के प्रोटोकाल के तहत निमंत्रण देकर बुलाया जाता है, तभी वो आते हैं। बिना बुलाए वो नहीं आते हैं। इसी के चलते वो नहीं दिखे हैं।

कई नेता थे शामिल

कांग्रेस के अपने तर्क हैं, लेकिन रोड शो में सूबे भर के नेता शामिल हुए थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ रथ पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर,आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला, अनु टंडन, प्रमोद तिवारी, अजय कपूर, पीएल पुनिया, प्रदीप माथुर, अखिलेश प्रताप सिंह, इमरान मसूद  और ललितेश पति त्रिपाठी जैसे दिग्गज नेता सवार थे।