Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

There may be major reshuffle in Yogi cabinet soon

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में योगी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, उप चुनाव में 9 सीटों में से 7 पर भाजपा और सहयोगी दलों ने जीती हैं। इसके बाद कई विधायक मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दलों ने भी अपना कोटा बढ़ाने की दावेदारी के लिए तैयारी कर ली है।

मिशन-2027 की तैयारी में BJP

पार्टी सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल में नए चेहरों को जगह भी मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, इस फेरबदल को लेकर उपचुनाव से पहले भी चर्चा शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें: संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

मगर तब किसी न किसी वजह से बात टलती रही। इसके बाद तय हुआ कि उपचुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा। अब उप चुनाव हो चुके हैं और सरकार और पार्टी दोनों ही स्तर पर मिशन-2027 की तैयारी चल रही है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार को ज्यादा दिन नहीं टाला जाएगा।

दिल्ली में जल्द होगी बैठक

बताया जा रहा है कि जल्द ही इस विस्तार को लेकर दिल्ली में भाजपा हाईकमान की एक बैठक होनी है। इसमें पूरी रूपरेखा तैयार होने के बाद मुहर लगेगी। पार्टी मानकर चल रही है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से ओबीसी और दलित मतदाताओं के बिखराव से भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वह चिंता का विषय है। उपचुनाव में उसकी भरपाई की गई और सकारात्मक परिणाम सामने आए।

OBC-दलित समीकरणों पर फोकस

इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी और दलित समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को जगह दी जाएगी। उप चुनाव जीतने वाले एक-दो विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

वहीं लंबे समय से मंत्री रहने के बावजूद बेहतर परिणाम देने में असमर्थ मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। बताते हैं कि कई मंत्रियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी हो रही है।

इनका हो सकता है पत्ता साफ..

कई कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का पत्ता साफ हो सकता है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद मंत्रिमंडल में एक और पद पाने कोशिश कर सकते हैं। मीरापुर सीट जीतने वाली

UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

रालोद पार्टी भी मंत्रिमंडल में जगह मांग सकती है। बहरहाल, मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा और कौन बाहर जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े