Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-12 मैत्री मैच में का आयोजन, यूथ टीम ने मारी बाजी

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-12 मैत्री मैच में का आयोजन, यूथ टीम ने मारी बाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-12 का मैत्री मैच खेला गया। प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेडियम ट्रेनीज यूथ के कप्तान अभय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 141 रनों का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से प्रिंस ने 48 रन, रिहान ने 30 रन, यश ने 13 रनों का योगदान दिया। ट्रेनीज यूथ ने 141 रनों का बनाया स्कोर गेंदबाज संजना ने 3 विकेट अथर्व 2 विकेट, उज्ज्वल कृष्णा और रौनक ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम बिगनर की टीम 19 रनों से मैच हार गई। बिगनर की तरफ से अनुराग ने 37, ध्रुव ने 20 रन और कपिल ने 15 रन बनाए। स्टेडियम यूथ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए खुशबू/प्रिंस और प्रबल ने 2/2 विकेट लिए। वहीं आरुष ने एक विकेट प्राप्त किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर खिलाड़ी नागेश खरे ने खिलाड़ि...
बांदा: कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा-‘मनरेगा’ में बदलाव घृणित मानसिकता

बांदा: कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा-‘मनरेगा’ में बदलाव घृणित मानसिकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मनरेगा में बदलाव पूरी तरह से सरकार की घृणित मानसिकता का परिचायक है। गरीबों की मदद को चलाई गई योजना को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आज एक प्रेसवार्ता में पार्टी कार्यालय में कहीं। जिलाध्यक्ष ने बोला, सरकार पर तीखा हमला उन्होंने कहा कि "केंद्र में काबिज भाजपा सरकार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नाम पर संचालित थी। इसे देश में "मनरेगा" के नाम से पहचान मिली। मगर घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए केंद्र सरकार ने पहले इसका नाम बदलकर "जी राम जी" किया। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन फिर सौ दिन की गारंटी को समाप्त करने का भी षड़यंत्र रचा। राज्यों पर 40% का बोझ लाद दिया। प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेसी नगर पालिका परिषद में स्थित गांधी जी प्रतिमा पर पहुंचे। वहां...
Banda: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन भी देंगे धरना-राइफल क्लब नीलामी का मामला

Banda: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन भी देंगे धरना-राइफल क्लब नीलामी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा राइफल क्लब मैदान की नीलामी के खिलाफ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी धरना देंगे। पूर्व मंत्री ने प्रेसनोट जारी कर 17 जनवरी को धरना देने की बात कही है। यह भी कहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान समेत सभी कांग्रेसी अनशन करेंगे। सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं विरोध बताते चलें कि राइफल क्लब की नीलामी रोकने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से इस नीलामी पर अस्थाई रोक की जानकारी दी गई है। स्थाई रोक लगने की भी संभावना है, लेकिन विपक्षी नेता इसे मान नहीं रहे हैं। ये भी पढ़ें: पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार   https://samarneetinews.com/banda-minister-swatantradev-singh-honored-students/ https://sam...
UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

UP: पिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा-हत्या की आशंका, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। सनकी पिता ने अपने डेढ़ साल के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। वहीं बच्चे की मां और बाकी परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ डेढ़ साल के बेटे का अपहरण करने का मुकदमा लिखा है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। रात में सोते समय घर से लेकर भागा आरोपी, चार दिन बाद खुलासा जानकारी के अनुसार, घटना बीती 5 जनवरी की रात की है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा का राजेंद्र अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल पहुंचा। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन बताते हैं कि इसी दौरान आरोपी आरो...
Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरोजनी नगर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह व CMYogi ने किया EV प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में निवेश के लिए हिंदुजा परिवार का आभार भी जताया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता, विकसित उत्तर प्रदेश से ही होकर निकलेगा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश आर्थिक विकास का पर्याय बन गया है। लखनऊ की भूमि सभी को आसानी से अपने ह्रदय में बसा लेती है। इस मौके पर केंद्रीय नेता व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण  ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाक...
Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में KGMU की महिला डाॅक्टर के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज गिरफ्तार हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नेपाल बार्डर से धर-दबोचा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल में छिपा था। महिला डाॅक्टर ने लगाए हैं यौन शोषण समेत गंभीर आरोप पुलिस ने नेपाल बार्डर से पकड़ा है। बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मामला दर्ज होने के बाद वह नेपाल भाग गया था। ये भी पढ़ें: हाथ पर कलावा-माथे पर टीका, मुस्लिम युवक ने ऐसे योजना बनाकर हिंदू लड़की को फंसाया, अब पुलिस.. कुछ लोगों ने उसकी इस काम में मदद की थी। बताते हैं कि उसके फोन में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। बताते चलें कि रमीज के खिलाफ 50 हजार का इनाम घो...
Banda: युवक की जहर खाने से मौत, परिजन नहीं बता सके वजह

Banda: युवक की जहर खाने से मौत, परिजन नहीं बता सके वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक की जहर खाने से गंभीर हालत में मौत हो गई। मृतक युवक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे अजय वहीं मृतक के परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के कारीमाटी गांव के रामकिशोर के बेटे 18 वर्षीय अजय ने देर शाम जहर खा लिया। परिवार के लोग उन्हें लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप उपचार के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा रामस्वरूप पाल का कहना है कि वह तीन भाइयों में छोटे थे। अचानक इस घटना से मां केशकली समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, घटना का कारण परिवार के लोग नहीं बता सके। ये भी पढ...
बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने..

बांदा: महोखर के व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी-पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज सुबह बांदा के महोखर गांव के रहने वाले व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया नशे में नाले में गिरने से मौत की आशंका मानी जा रही है। पूर्व प्रधान ने बताया किसान थे वासुदेव जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के श्रीपाल सिंह के बेटे 38 वर्षीय वासुदेव नशे के आदी थे। गुरुवार सुबह घर से बिना बताए निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास नाले में उतराता दिखाई दिया। ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में ‘कालिंजर रोडवेज बस स्टेशन’ का भूमि-पूजन गांव के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पूर्व प्रधान रामसजीवन वर्मा का कहना है कि वासुदेव किसानी करते थे। उनके पास 6 बीघा जमीन है। उधर, का कह...
बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। कुछ दिन पहले अव्यवस्था के बीच जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सक आपस में भिड़ गईं। अब स्वास्थ्य समिति की बैठक में दो चिकित्साधिकारियों के न पहुंचने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। स्वास्थ्य समिति की बैठक में DM सख्त इसमें नरैनी और तिंदवारी के चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने दोनों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं का चयन प्राथमिकता से सभी पीएचसी में रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश भी दिए हैं। ये भी पढ़ें: बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराएं। डीएम न...
BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

BJP विधायक का निधन: बरेली में मंत्री की बैठक में हार्ट अटैक, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बरेली: बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बैठक में ही सीने में उठा तेज दर्द वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. श्याम बिहारी लाल पहली बार 2017 में फरीदपुर विधानसभा (आरक्षित) सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। ये भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 21 IAS अफसरों के तबादले और प्रमोशन-नई तैनाती भी फिर 2022 विधानसभा चुनाव में भी फरीदपुर क्षेत्र से जीत हासिल की। वह उच्च शिक्षित नेता थे जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे। उनके निधन से शिक्षा जगत के लोगों में भी शोक है। ये भ...