कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार युवतियां और दो युवक दबोचे गए
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में किदवई नगर इलाके में पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट संचालिका, 4 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुंजबिहारी का कहना है कि घाटमपुर की रहने वाली एक महिला, कानपुर के साकेतनगर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रैकेट चला रही थी। गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस ने मौके से संचालिका के अलावा 4 और युवतियों को पकड़ा। युवकों की पहचान बर्रा-4 के रहने वाले शैलेंद्र और बर्रा-2 के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है।
घाटमपुर की रहने वाली है संचालिका
बताते हैं कि गलत काम के दौरान संचालिका और उसकी एक रिश्तेदार घाटमपुर का रहने वाला ब्रोकर वासुदेव जालान उर्फ चंद्रेश उसी मकान की छत पर बैठ जाते थे और वहां से निगरानी करते थे। बताते हैं कि यह सैक्स रैकेट पूरे तरह से मोबाइल और ब्रोक...



