Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: संत प्रेमानंद महाराज

संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा! CM Yogi को सुरक्षा के लिए पत्र

संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा! CM Yogi को सुरक्षा के लिए पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में पक्षकार दिनेश फलाहारी ने संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा बताया है। साथ ही आश्रम परिसर के भीतर के हालातों को लेकर चिंता भी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और केलिकुंज आश्रम और आसपास की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। यह मामला काफी सुर्खियों में है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में पक्षकार दिनेश फलाहारी ने लिखा पत्र बताया जाता है कि दिनेश फलाहारी ने पत्र में कहा है कि श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम से जुड़ी गतिविधियों को लेकर दो पक्षों में मतभेद चल रहा है। आरोप लग रहे हैं कि आश्रम की आड़ में संपत्ति व प्रापर्टी के धंधे से जुड़े कुछ लोग सक्रिय हैं। ये भी पढ़ें: वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट इन लोगों ने संस्था के...
UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात

UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मथुरा के वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वामी प्रेमानंद से मुलाकात की। संघ प्रमुख आज बुधवार को स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने संत को पीले रंग का पटका भेंट करते हुए पुष्प माला और फलों की टोकरी दी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संत प्रेमानंद का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने उनसे मिलने की इच्छा हुई। करीब 30 मिनट दोनों के बीच हुई बातचीत संत प्रेमानंद ने कहा कि लोगों का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा है, यह वाकई चिंता का विषय है। कहा कि हमारा देश तो धार्मिक देश रहा है। उन्होंने कहा कि भारतवासी तभी सुखी होगा जब मन से हिंसात्मकता, मलीनता और अपवित्र बुद्धि दूर हो जाएगी। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक मुलाकात हुई। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : 554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का ...