Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: शाहजहांपुर हादसा

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। फिर उसी बस पर पलट गया। इससे बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई। 25 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। https://samarneetinews.com/big-painful-news-massive-fire-in-gujarat-24-people-died/ बस पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे, जबकि कुछ एक ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे। बस सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के लगभ...
यूपी में बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत-कई घायल, CM Yogi ने शोक जताया

यूपी में बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत-कई घायल, CM Yogi ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। इससे महिलाओं-बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक प्रकट किया है। साथ ही अधिकारियों को तेजी से बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली गर्रा नदी से जल लेने आई थी। इसी दौरान बिरसिंगपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई नदी में नीचे जा गिरी। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। उधर, सीएम योगी के निर्देशों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एसडी...