Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: राकेश टिकैत

बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार

बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान-मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों की बदहाली के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। किसान नेता टिकैत ने कहा कि आने वाला समय देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद चुनौतीभरा है। हम सभी को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। वह बांदा में मंडी समिति में किसान-मजदूर महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड में भारी बारिश से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार को बांदा और प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करना चाहिए। ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत महापंचायत के बाद भाकियू की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया। इस ज्ञापन में बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान का ...
जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”

जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: किसान नेता राकेश टिकैत ने जालौन में कहा कि "किसानों की आय नहीं, बल्कि कर्ज चार गुना बढ़ा है।" टिकैत जालौन के उरई स्थित मंडी परिषद में विशाल किसान पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों की आथिक स्थिति बदहाल है। ऐसे में सरकार को उनके कर्ज तुरंत माफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी नहीं है। सरकार को किसान हित में काम करना चाहिए। बुंदेलखंड के लिए अलग आर्थिक पैकेज की मांग साथ ही बुंदेलखंड के लिए अलग से आर्थिक पैकेज घोषित करना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। कहा कि आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन किसानों का कर्ज जरूर बढ़ गया है। ये भी पढ़ें: UP: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक-RBI के निर्देश, अगले सप्ताह हड़ताल किसान नेता टि...
UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं

UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर में पहलगाम घटना के विरोध में हुई जनआक्रोश रैली में भाकियू नेता राकेश टिकैत से अभद्रता और धक्का-मुक्की का किसानों ने विरोध किया। आज शनिवार को मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूर सम्मान बचाओ पंचायत बुलाई गई। जीआईसी मैदान में किसानों ने राकेश टिकैत के साथ अभद्रता का विरोध किया। किसान नेताओं ने राकेश टिकैत को पहनाई लंबी पगड़ी किसान नेताओं ने उन्हें लंबी पगड़ी पहनाई। पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ही सपा सांसद इकरा हसन भी पहुंचीं।इकरा ने पहलगाम घटना पर कहा कि आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई है उसकी जितनी निंदा की जाए वो थोड़ी है। इकरा बोलीं, पगड़ी गिराने वाले भी आतंकवादी से कम नहीं साथ ही कहा कि बाबा राकेश टिकैत पर हमला करने वाले और उनकी पगड़ी गिराने वाले भी आतंकवादी से कम नहीं हैं। कहा कि वह इसका कड़ा विरोध करती हैं। बताते चलें कि पहलगाम हमल...