Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

Bijnor : छात्रा से छेड़छाड़-मदरसा सील, पीड़िता ने वायरल किया था वीडियो

Bijnor : छात्रा से छेड़छाड़-मदरसा सील, पीड़िता ने वायरल किया था वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर से बड़ी खबर है। मौलाना द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने मदरसा सील कर दिया है। बिजनौर एसडीएम के नेतृत्व में टीम मदरसा पहुंची। विभिन्न विभाग के अफसरों ने जांच की। बताते हैं कि वहां आलिम कोर्स के प्रपत्र नहीं मिले। इसके बाद मदरसा को सील कर दिया गया है। जांच में पता चला कि आसपास जिलों की लगभग 250 छात्राएं वहां रह रही थीं। मदरसे में बना छात्रावास भी हुआ सील ये छात्राएं मदरसे में बने छात्रावास में रहती थीं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे में आलिम कोर्स से संचालित कक्षाओं के साथ ही छात्रावास को भी सील किया है। बताते हैं कि मदरसे में मुजफ्फरनगर की एक छात्रा भी पढ़ रही थी। उसने अपना एक वीडियो प्रसारित किया था। ये भी पढ़ें : मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां.. इसमें छात्रा ने मदरसा संचाल...
Banda : कमरे में पूजा करने पहुंचे पिता, बेटे का शव लटकता देख चीख पड़े और फिर..

Banda : कमरे में पूजा करने पहुंचे पिता, बेटे का शव लटकता देख चीख पड़े और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में युवक ने कमरे के अंदर अगौछे से फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को उस समय जानकारी हुई जब पिता वहां पूजा करने पहुंचे। बेटे के शव को लटकता देख पिता चीख पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नशे का लती था मृतक युवक घटना बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार वहां के राजन के बेटे 21 वर्षीय अरूण शुक्रवार रात घर में खाना खाने के बाद कमरे में सोने की बात कहकर वहां से चले गए। परिवार के लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सभी रोजमर्रा की तरह अपने-अपने काम निपटाकर सो गए। https://samarneetinews.com/youth-shot-dead-in-bisanda-banda/ आज शनिवार सुबह जब युवक के पिता वहां पूजा करने कमरे में पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे का शव फांसी पर...
UP : पूजन-दर्शन को गई छात्रा से गैंगरेप, साथ गए युवक को पेड़ से बांधा

UP : पूजन-दर्शन को गई छात्रा से गैंगरेप, साथ गए युवक को पेड़ से बांधा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। घर से युवक के साथ पूजन-दर्शन को गई 12वीं की छात्रा से गैंग किया गया है। आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांध दिया। आरोपी चरवाहे थे। यह वारदात गहिला बाबा जंगल में अंजाम दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। यह वारदात यूपी के चंदौली जिले की है। पुलिस ने रिपोर्ट लिख दो को किया गिरफ्तार चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है कि युवती की ओर से तीन लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन को गई थी। मंदिर से कुछ दूर जंगल में 3 चरवाहों ने उनकी बाइक को रोका। युवक को पेड़ से बांधकर की गई मारपीट फिर मारपीट करते हुए युवक को पेड़ से बांध दिया।...
बांदा के खुटला में 70 साल के बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

बांदा के खुटला में 70 साल के बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 70 साल के एक बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार के लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार शहर के खुटला मोहल्ले के रहने वाले रामेश्वर (70) ने शुक्रवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। मृतक के नाती मूलचंद का कहना है कि आज सुबह रामेश्वर की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने क्या खाया, यह पता नहीं चला है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम   ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में शिक्षक की हादसे में मौत, बाइक से स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना    ...
Banda : विधानमंडल की समिति पहुंची बांदा, इन योजनाओं की समीक्षा..

Banda : विधानमंडल की समिति पहुंची बांदा, इन योजनाओं की समीक्षा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक आज सर्किट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता संयोजक अनूप गुप्ता ने की। समिति के सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल राजपूत, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम और एसपी रहे मौजूद बैठक में जल निगम, पावर कॉरपोरेशन तथा लोक निर्माण विभाग के करों की समीक्षा की गई। अमलीकौर व खटान ग्राम समूह पेयजल योजना को सितंबर 2024 तक प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ पूरा की बात कही गई। इसी तरह सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा भी हुई। बैठक में जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में MBBS छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पिता का युवती व दोस्त पर हत्या का आरोप  ये भी पढ़ें : बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3...
एक्शन में बांदा पुलिस, तेज आवाज वाली 10 बुलेट पर भारी जुर्माना

एक्शन में बांदा पुलिस, तेज आवाज वाली 10 बुलेट पर भारी जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर बांदा पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस तरह कुल 10 बुलेट मोटर साइकिलों में मोडीफाइड साइलेंसर लगे मिले। जो तेज आवाज करके आम लोगों के लिए परेशानी बन जाते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस ने सभी 10 गाड़ियों का चालान कर दिया। भारी-भरकम जुर्माना भी ठोका। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना.. https://samarneetinews.com/budget_2024-what-did-banda-say-different-opinions-of-business-leaders/      ...
UP : बांदा में MBBS छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पिता का युवती व दोस्त पर हत्या का आरोप

UP : बांदा में MBBS छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, पिता का युवती व दोस्त पर हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। मूलरूप से मेरठ जिले का रहने वाला था। बताते हैं कि छात्र ने फांसी लगाई है। वहीं मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए एक साथी युवती और युवक के खिलाफ तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग यानी फांसी लगाना आया है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। साथी युवती और दोस्त लेकर पहुंचे थे मेडिकल कालेज जानकारी के अनुसार मेरठ के रजपुरा गांव के प्रवीण सिंह के बेटे रोहन (25) बांदा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र थे। वह शहर के कुशवाहा नग...
UP : थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई युसुफ की दुकान पर बुलडोजर एक्शन

UP : थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई युसुफ की दुकान पर बुलडोजर एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : घिनौनी मानसिकता के मामले प्रदेश में लगातार सामने आ रहे हैं। साथ ही इनमें कार्रवाई भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में थूक लगाकर ग्राहक की मसाज करने वाले नाई की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया है। हालांकि, आरोपी नाई युसुफ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। घटना का वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, उसकी गुमटी सरकार जमीन पर कब्जा करके रखी हुई थी। उसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बीते दिनों नाई यूसुफ का थूक लगाकर ग्राहकों की मसाज https://samarneetinews.com/in-banda-neighbor-woman-took-girl-for-eating-momos-3-gang-raped-her/ करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी नाई को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया था। उसकी गुमटी तालग्राम थाना क्ष...
बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3 लाख उड़ाए, CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस

बांदा : माहेश्वरी मंदिर के पास रिटायर दरोगा के 3 लाख उड़ाए, CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को एक शिक्षिका से हुई 20 हजार की टप्पेबाजी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि आज गुरुवार को शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र माहेश्वरी देवी मंदिर के पास से रिटायर दरोगा के 3 लाख रुपए पार हो गए। घटना एक मेडिकल स्टोर के सामने हुई। इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। CCTV में कैद हुए दो बदमाश पुलिस की कई टीमें तलाश में लगीं सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि बमदाशों की तलाश के लिए सर्विलांस और पुलिस की टीमें एक्टिव कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर के कैलाशपुरी ये भी पढ़ें : बांदा में भी एबीएसए रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड शिक्षक से मांगे थे इतने हजार.. के रहने वाले अरविं...
अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान का सैंपल लिया गया है। ताकि दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जा सके। दोनों का सैंपल बुधवार को अयोध्या में लिया गया। उधर, लखनऊ में पीड़िता के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हुआ है। मंगलवार को डाक्टरों ने उसके 12 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कर दिया था। साथ ही पीड़िता और भ्रूण का सैंपल मंगलवार को गर्भपात के समय ही लेकर पुलिस को जांच को दे दिया था। पीड़िता का गर्भपात होने के बाद हालत में सुधार अब पुलिस विवेचना में आरोपियों से डीएनए टेस्क कराकर उसका मिलान कराएगी। बताते हैं कि बुधवार को किशोरी की सभी डाक्टरी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। उसे एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। डाक्टरों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया था। बताते चलें कि मो...