Monday, December 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

UP : मंत्री स्वतंत्र देव नाराज, इंजीनियरों को 47 दिन की मोहलत, हर घर नल योजना की रफ्तार सुस्त

UP : मंत्री स्वतंत्र देव नाराज, इंजीनियरों को 47 दिन की मोहलत, हर घर नल योजना की रफ्तार सुस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ में इंजीनियरों के साथ जल मिशन कार्यों की समीक्षा की। बुंदेलखंड के बांदा, झांसी और जालौन में हर घर नल योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। साथ ही बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में इंजीनियरों को 47 दिनों में नल से जल पहुंचनाने की मोहलत दी। बांदा, झांसी और जालौन में काम धीमा, 30 सितंबर तक मोहलत कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि 30 सिंतबर से पहले हर हाल में बुंदलेखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सभी जिलों में हर घर नल योजना का काम 100% पूरा किया जाए। दरअसल, जलशक्ति मंत्री आज सोमवार को राणा प्रताप मार्ग स्थित स्वच्छ गंगा मिशन के नवीन कार्यालय के शुभारंभ के बाद समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसमें प्रदेश के लगभग सभी इंजीयनर और अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, प्र...
कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार

कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस ने नाबालिग लड़कियों और बच्चियों को शिकार बनाने वाले एक शातिर किस्म के मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म में पकड़ा है। कानपुर में ग्वालटोली के मकबरा में शुक्रवार रात 7 साल की मासूम से एक मौलाना ने दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया था। बाद में आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मुख्तार चच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस बोली, कई और गुनाह भी कबूले डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि इससे पहले उसने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास करने व छेड़छाड़ की बात कबूली है। पुलिस ने दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया। फिर वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मौलाना ने पहले भी कई नाबालिग लड़कियों के साथ गंदी बातें कीं। अ...
UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार

UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में तैनात एक सिपाही की करतूत से खाकी फिर दागदार हुई है। मथुरा पुलिस ने बच्चे के अपहरण और हत्या की धमकी देकर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले इस आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सिपाही का नाम अजीत गौतम है जो इस समय बांदा जेल में तैनात है। वहां से छुट्टी पर चल रहा है। मूलरूप से मथुरा के मघेरे का है आरोपी सिपाही वह मूलरूप से मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के गांव मघेरे का रहने वाला है। सिपाही के पास से एक तमंचा और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। मथुरा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामले में एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि थाना जैत पर एक बच्चे के अपहरण की धमकी और फिरौती मांगने का मामला दर्ज हुआ था। किसान ने किया था ढाई करोड़ में जमीन का सौदा इसके खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी राकेश यादव और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था। टीम को...
UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार

UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। रात में बायफ्रैंड के साथ कमरे में रुकी युवती की सुबह कालूकुआं पुल से नीचे कूद पड़ी। बताते हैं कि सुबह तड़के करीब 5 बजे कमरे से घर जाने को निकली। इसके बाद कालूकुआं पुल से नीचे छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां युवती का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रात में लड़की अपने बायफ्रैंड के कमरे पर पहुंची थीं। वहां से सुबह जब 5 बजे करीब वापस घर लौट रही थी। ये भी पढ़ें : UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम रास्ते में कालूकुआं पुल से नीचे कूद गई। साढ़े 5 बजे करीब कोतवाली में किसी ने इसकी जानकारी दी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा...
UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम

UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 10 साल की मासूम की पलक झपकते ही जान चली गई। परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने जबतक उसे बचा पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। नल से पानी लेने गई बच्ची को बिजली पोल के सपोर्ट वायर के करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे मासूम की तड़फ-तड़फकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के जनवारा गांव की है। दो साल पहले भाई की हुई थी कुए में गिरने से मौत जानकारी के अनुसार वहां रहने वाले लल्लू यादव की 10 साल की बेटी शिवदेवी शनिवार शाम घर के दरवाजे पर लगे नल से पानी ले रही थी। बताते हैं कि पास में बिजली पोल भी लगा है। पोल के सपोर्ट वायर में करंट आ रहा था। बच्ची ने जैसे ही सपोर्ट वायर पकड़ा, वह उसी में चिपक गई। https://samarneetinews.com/agra-inspectors-wife-goes-to-jail-in-case-of-beating-of-fe...
UP : शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर दी जान, यह वजह आई सामने

UP : शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर दी जान, यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी वजह भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार आलमखोर गांव के शिवकुमार अहिरवार (38) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। रविवार सुबह वह कमरे के अंदर पहुंचे और फिर साड़ी छत के पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। भाई बोला, 3 दिन से हाथ में रस्सी लेकर घूम रहा था शिवकुमार काफी देर बाद जब भतीजी मिनाक्षी वहां पहुंची तो शव को देख चीख पड़ी। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई राजेंद्र का कहना है कि मृतक नशे के लती थे। तीन दिन से हाथ में रस्सी लेकर घूम रहे थे। कहते थे कि शराब को पैसे नहीं दिए तो फांसी लगा लेंगे। कहा शराब को पैसे नहीं दिए तो फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : Banda : महिलाओं ने धूमधाम से मनाई तीज, सावन में रंगारंग कार्यक्रम  ...
Bijnor : छात्रा से छेड़छाड़-मदरसा सील, पीड़िता ने वायरल किया था वीडियो

Bijnor : छात्रा से छेड़छाड़-मदरसा सील, पीड़िता ने वायरल किया था वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर से बड़ी खबर है। मौलाना द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने मदरसा सील कर दिया है। बिजनौर एसडीएम के नेतृत्व में टीम मदरसा पहुंची। विभिन्न विभाग के अफसरों ने जांच की। बताते हैं कि वहां आलिम कोर्स के प्रपत्र नहीं मिले। इसके बाद मदरसा को सील कर दिया गया है। जांच में पता चला कि आसपास जिलों की लगभग 250 छात्राएं वहां रह रही थीं। मदरसे में बना छात्रावास भी हुआ सील ये छात्राएं मदरसे में बने छात्रावास में रहती थीं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे में आलिम कोर्स से संचालित कक्षाओं के साथ ही छात्रावास को भी सील किया है। बताते हैं कि मदरसे में मुजफ्फरनगर की एक छात्रा भी पढ़ रही थी। उसने अपना एक वीडियो प्रसारित किया था। ये भी पढ़ें : मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां.. इसमें छात्रा ने मदरसा संचाल...
Banda : कमरे में पूजा करने पहुंचे पिता, बेटे का शव लटकता देख चीख पड़े और फिर..

Banda : कमरे में पूजा करने पहुंचे पिता, बेटे का शव लटकता देख चीख पड़े और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में युवक ने कमरे के अंदर अगौछे से फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को उस समय जानकारी हुई जब पिता वहां पूजा करने पहुंचे। बेटे के शव को लटकता देख पिता चीख पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नशे का लती था मृतक युवक घटना बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार वहां के राजन के बेटे 21 वर्षीय अरूण शुक्रवार रात घर में खाना खाने के बाद कमरे में सोने की बात कहकर वहां से चले गए। परिवार के लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सभी रोजमर्रा की तरह अपने-अपने काम निपटाकर सो गए। https://samarneetinews.com/youth-shot-dead-in-bisanda-banda/ आज शनिवार सुबह जब युवक के पिता वहां पूजा करने कमरे में पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे का शव फांसी पर...
UP : पूजन-दर्शन को गई छात्रा से गैंगरेप, साथ गए युवक को पेड़ से बांधा

UP : पूजन-दर्शन को गई छात्रा से गैंगरेप, साथ गए युवक को पेड़ से बांधा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। घर से युवक के साथ पूजन-दर्शन को गई 12वीं की छात्रा से गैंग किया गया है। आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांध दिया। आरोपी चरवाहे थे। यह वारदात गहिला बाबा जंगल में अंजाम दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। यह वारदात यूपी के चंदौली जिले की है। पुलिस ने रिपोर्ट लिख दो को किया गिरफ्तार चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है कि युवती की ओर से तीन लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन को गई थी। मंदिर से कुछ दूर जंगल में 3 चरवाहों ने उनकी बाइक को रोका। युवक को पेड़ से बांधकर की गई मारपीट फिर मारपीट करते हुए युवक को पेड़ से बांध दिया।...
बांदा के खुटला में 70 साल के बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

बांदा के खुटला में 70 साल के बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 70 साल के एक बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार के लोग परेशान हैं। जानकारी के अनुसार शहर के खुटला मोहल्ले के रहने वाले रामेश्वर (70) ने शुक्रवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। मृतक के नाती मूलचंद का कहना है कि आज सुबह रामेश्वर की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने क्या खाया, यह पता नहीं चला है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिवार में कोहराम   ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में शिक्षक की हादसे में मौत, बाइक से स्कूल से घर लौटते समय दुर्घटना    ...