महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट बढ़ा दिया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद रेपो रेट (Repo Rate) बढ़कर 5.50% हो गया है। बताते हैं कि यह फैसला पश्चिम एशिया में तनाव और महंगाई को लेकर चिंता के बीच लिया गया है। इसके साथ ही होमलोन, कार लोन और दूसरे लोग महंगे हो जाएंगे।
रेपो रेट बढ़ने से क्या बदलेगा
बताया जा रहा है कि यह फैसला रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए आरबीआई से पैसा लेना महंगा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
इसका असर आम आदमी के होम लोन और कार लोन और दूसरे लोन की ब्याज दर पर पड़ेगा। यानी लोन महंगे होने की आशंका है। जिन लोगों का लोन चल रहा है उनकी किस्तें (EMI) महंगी ह...
