Saturday, June 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक बाइक सवार की मौत, चार घायल 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक बाइक सवार की मौत, चार घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। वहीं चार को भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि मोबाइल ढूंढते वक्त यह हादसा हुआ। घायलों में हमीरपुर के भी युवक जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिला के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र (26) शुक्रवार रात अपने पड़ोसी रामकुमार (23) के साथ बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में इनका मोबाइल गिर गया। मोबाइल ढूंढने के चक्कर में दोनों बाइक मोड़कर उलटी दिशा में चलने लगे। इसी बीच रास्ते में दूसरी बाइक से उनकी भीषण टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बांदा तिंदवारी के जसईपुर गांव के रज्जन पटेल (26) और अखिलेश श्रीवास्तव (30) तथा विवेक कुशवाहा (28) सवार थे। ये लोग भी चित्र...
बांदा में आकाशीय बिजली का कहर, धमक से मकान ढहा-एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में आकाशीय बिजली का कहर, धमक से मकान ढहा-एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव के मजरा कल्लूपुरवा के अवधेश यादव के बेटे 22 साल के अभिषेक अपने बड़े भाई के साथ घर में सो रहे थे। बताते हैं कि आज शनिवार सुबह बारिश में तेज धमाके के साथ पास में आकाशीय बिजली गिरी। धमक से उनका मकान ढह गया। मलबे में दबे दोनों भाई, एक गंभीर इससे अभिषेक और उनके भाई पंकज (24) मकान के मलवे में दब गए। किसी तरह परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। तबतक अभिषेक की सांसें थम चुकी थीं। दूसरे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें:  चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा  ये भी पढ़ें:  चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा  https://samarneetinews.com/chitrakoot-commissioner-dig-visited-f...
चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूटधाम मंडल (बांदा) के आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने आज चित्रकूट में बाड़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दरअसल, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण रामघाट क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। ऐसे में हालात का जायजा लेने के लिए दोनों उच्चाधिकारी आज चित्रकूट पहुंचे। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में केन और बेतवा नदियों में भी जलस्तर सामान्य से ज्यादा चल रहा है। ये भी पढ़ें: Weather: यूपी के इन 12 जिलों में आज भीषण बारिश का अलर्ट ये भी पढ़ें: जानिए! नए पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडेय को..लखीमपुर खीरी से गहरा नाता https://samarneetinews.com/heavy-rain-alert-in-these-12-districts...
गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र में गुरु पूर्णिमा, युवा कथक गुरु अनुपमा ने रखे विचार

गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र में गुरु पूर्णिमा, युवा कथक गुरु अनुपमा ने रखे विचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में गुरु पूर्णिमा पर सभी जगह गुरुओं का पूजन हुआ। शिष्यों ने हर क्षेत्र में अपने गुरुओं को सम्मान देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र में भी गुरु पूर्णिमा पर शिष्याओं ने अपनी गुरु एवं गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र की डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी का सम्मान किया। तिलक लगाकर पूजन कर उनका आशीवार्द लिया। इस अवसर पर कत्थक गुरु अनुपमा ने गुरु पूर्णिमा पर अपने विचार भी प्रकट किए। 'संबंध भारतीय सामाजिक व्यवस्था का आधार' अनुपमा ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक और सामाजिक आधार पर चलने वाला देश है। संबंधों को भारतीय सामाजिक व्यवस्था का आधार माना गया है। इसी कड़ी में गुरु-शिष्य संबंध को सबसे पवित्र और सर्वोच्च माना गया है। किसी भी ज्ञान को प्राप्त करने के लिए गुरु का होना अति आवश्यक है, धनुर विद्या हो, नृत्य हो, गायन हो, चित्रकला हो या स्थापत्य हो। कबीर जी न...
बांदा में छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक छात्रा का शव फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि उसने फांसी लगा ली है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के मजरा गुठिल्ला पुरवा के रहने वाले रामकिशोर का कहना है कि उनकी बेटी राधा (14) ने बुधवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। पिता ने कही यह बात घटना की जानकारी परिजनों को शाम को हो सकी। बताते हैं कि वह राधा बूटूबाई आवासीय विद्यालय में विद्यार्थी थीं। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थीं। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह का कहना है कि बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, जनसुनवाई-निरीक्षण https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged...
Breaking: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हत्या का आरोप  

Breaking: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हत्या का आरोप  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुभाष नगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाली श्री मति शालिनी सिंह (30) पत्नी अजीत सिंह का शव आज उनके घर में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के भाई सतना के हरमल्ला निवासी पुष्पेद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन शालिनी की 3 साल पहले शादी की थी। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़कियों से संबंध बनाए’  दहेज में पति और ससुराल पक्ष के लोग 4 लाख रुपए और...
बांदा: भव्य समारोह में कांग्रेस के नवनियुक्त पाधिकारियों ने ली शपथ

बांदा: भव्य समारोह में कांग्रेस के नवनियुक्त पाधिकारियों ने ली शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी की बांदा जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भव्य कार्यक्रम में शपथ ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय गीत के साथ शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतराम नीलांचल, गयादीन अनुरागी व देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि "गुजरात अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन की मजबूती के लिए गहन चिंतन किया। इसके तहत जिले में संगठन सृजन के कार्यक्रम हो रहे हैं।...
बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले

बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भाजपाइयों में अंतरकलह का अखाड़ा बनी जिला पंचायत से बड़ी खबर है। करोड़ों की हेरफेर की जांच में जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि महोबा जिलाधिकारी की जांच में जिपं अध्यक्ष को दोषी पाया गया है। जांच में जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप सही पाए गए। खास बात यह है कि यह आरोप खुद भाजपा सदस्यों ने ही लगाए थे। खनिज परिवहन शुल्क के टेंडर से जुड़ा मामला बताते हैं कि जांच खनिज परिवहन शुल्क में 6.21 करोड़ की गड़बड़ी में महोबा जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी पाए गए हैं। मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने https://samarneetinews.com/global-forgiveness-day-today-is-an-opportunity-to-mend-bad-relationships/ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता भी खुल गया है। हो सकती ...
Banda: पत्नी का मोबाइल पर लगे रहना बना कलह का कारण, पति ने दी जान

Banda: पत्नी का मोबाइल पर लगे रहना बना कलह का कारण, पति ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी अक्सर मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी। पति को शक था कि वह अपने किसी प्रेमी से बात करती है। दोनों में अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। यह बात पारिवारिक कलह का कारण बनती गई। आपसी विवाद से तंग आकर आखिरकार पति ने आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी। पति ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने मामले में कही यह बात जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना के ग्राम ओरन के एक पुरवा के रहने वाले 32 वर्षीय युवक ने रविवार शाम फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी किसी से फोन पर बातें किया करती थी। इसे लेकर दोनों में विवाद होता था। भाभी इस समय झगड़ा करके मायके चली गई थी। उधर, बिसंडा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें:बांदा में एनकाउंटर, हापुड़-बागपत के 7 ब...
बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

बांदा शहर में बड़ी घटना, कालूकुआं में पत्नी और ससुर पर पति ने किया धारदार हथियार से हमला-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में एक पति हैवान बन बैठा। उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। कालूकुआं के निलिमा विहार की घटना वहीं हमलावर फरार हो गया। घटना कालूकुआं के निलिमा विहार की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात वहां रहने वाले आशुतोष बाजपेई नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रियंका और ससुर बिन्दू त्रिवेदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों पर उसने कई प्रहार किए। इससे उनके सिर और चेहरों पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी की निशानदेही पर बांका भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है...