
महिला के साथ फोटो वायरल-लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला-बिहार में घमासान
समरनीति न्यूज, डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। इसकी जानकारी खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है।
बिहार में मचा राजनीतिक घमासान, सियासी चर्चाएं तेज
ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।
अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।"
महिला के साथ तेजस्वी की पोस्ट हुई थी Viral
दरअसल, शनिवा...