बांदा शहर में दुकानदार पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार-पढ़ें पूरा मामला..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के रहुनिया में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोते समय दुकानदार पर तेजाब फेंका गया है। मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ के फेंके जाने से पीड़ित की एक आंख की रोशनी चली गई है। एसिड अटैक की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकान का विवाद बना कारण
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक साजू प्रसाद के साथ आरोपी संतोष का दुकान को लेकर विवाद है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि मकान मालिक के ऊपर सोते समय आरोपी संतोष सोनी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका है।
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना उस समय हुई जब खुटला न...
