
बांदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, महोखर के अटल पार्क में कार्यक्रम
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा महोखर गांव के अटल पार्क से शुरू हुई। यात्रा को उप सचिव/नोडल अधिकारी भारत सरकार ऋतुराज मिश्रा व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाई। ग्राम प्रधान अर्चना सिंह और उनके पति एवं भाजपा नि. जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
बांदा के 469 गांव होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के 469 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ
https://samarneetinews.com/banda-case-against-two-brothers-in-student-jyoti-suicide-case/
लाभार्थियों को चिह्नित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक देशको विकसित बनाने के लिए गांवों को संतृप्त कर विकसित करना है। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को भी दिखाया गया। इस मौके प...