पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक पति हैवान बन गया। पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिनदहाड़े पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। हत्या की यह वारदात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव की है। हत्या की जानकारी लोगों को तब हुई जब मृतका की बेटी कोचिंग से लौटी। मां के शव को खून से लतपत पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
बबेरू के बगेहटा गांव में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में आज गुरुवार मोबीन का अपनी पत्नी सरीफन से विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चलता आ रहा था। आज सुबह फिर झगड़ा होने लगा।
कहा जा रहा है कि मोबीन ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। 48 वर्षीय सरीफन की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब बे...
