बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांदा के कालिंजर में बाइक सवार मां-बेटे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पिता और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ प्रवीन यादव ने घटना की जानकारी दी। कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है।
कालिंजर से निवाइच जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कटरा कालिंजर गांव के कमल कुमार अपनी पत्नी सुनीता (30) और 3 बच्चे शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। ये सभी लोग बांदा के निवाइच गांव एक निमंत्रण में जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..
बताते हैं कि रास्ते में रामनगर चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी तेजी थी सभी लोग सड़क...
