Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा के जाने-माने डाॅक्टर नरेंद्र गुप्ता ने दिए ठंड में शिशुओं की देखभाल के खास हेल्थ टिप्स, जरूर पढ़ें..

बांदा के जाने-माने डाॅक्टर नरेंद्र गुप्ता ने दिए ठंड में शिशुओं की देखभाल के खास हेल्थ टिप्स, जरूर पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा: हाड़ कंपाने वाली ठंड अपना पूरा असर दिखा रही है। धूप से गर्माहट गायब है। ऐसे में नवजात शिशुओं की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, जो हर माता-पिता के लिए चुनौती भी है। नौनिहालों की सेहत को लेकर 'समरनीतिन्यूज' ने बांदा के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नरेंद्र गुप्ता से बात की। उनसे पूछा कि ठंड में शिशुओं की देखभाल के लिए क्या सतर्कता बरती जाए। डाॅ. गुप्ता ने बच्चों की देखभाल के लिए खास हेल्थ टिप्स दिए, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। ये हैं डाॅक्टर के Health Tips शिशुओं को बाहर की हवा से बचाकर रखें। मोटे और ऊनी कपड़े ही पहनाएं। ऐसे मौसम में मालिश न करें, अगर करें तो रूम हीटर चलाकर बंद कमरे में करें। ताकि ठंडी हवा नुकसान न पहुंचा पाए। 1 साल तक के बच्चों को इस मौसम में निमोनिया इंफेक्सन का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए बचाव का खास ख्याल रखें। ठंडी हवा के...
बांदा में हादसा, रायबरेली के व्यक्ति की मौत

बांदा में हादसा, रायबरेली के व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर से गाड़ियों के पखच्चे उड़ गए। एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतक रायबरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के गंगागंज के रहने वाले सुशील (38) ट्रक चालक थे। बताते हैं कि शाम को कबरई से गिट्टी लेने जा रहे थे। तिंदवारी चौराहे के पास हुआ हादसा तिंदवारी चौराहे के पास दूसरे ट्रक से उनके ट्रक की टक्कर हो गई। सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई मोनू ने बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक      ...
UP: आपस में भिड़े दामाद और ससुर..,एक की गई जान

UP: आपस में भिड़े दामाद और ससुर..,एक की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी को विदा कराने को लेकर दामाद और ससुर के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला। अब सास की तरफ से दामाद के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के सिधुवा (50) बीती रात अपने दामाद शैलेंद्र से विवाद हो गया। पत्नी की विदाई को लेकर ससुर से भिड़ा दामाद दामाद ने ससुर को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे और किसी तरह ससुर को बचाया। घायल हालत में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे संदीप का https://samarneetinews.com/major-accident-in-pailani-of-banda-two-youth-died-one-referred-kanpur/ कहना है कि बहन 3 साल से मायके में रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। इसी बात को लेकर व...
बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक

बांदा: नए जिलाध्यक्ष के लिए BJP पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने नेताओं से ली फीडबैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद एवं पार्टी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक कर बातचीत की। इसके अलावा सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्षों से भी भेंट की। सभी से अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय जानी। सभी से अलग-अलग की मुलाकात उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा प्रयास है कि भाजपा के संविधान के अनुसार नियमों के तहत, आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में जगह दी जाए। इस अवसर पर https://samarneetinews.com/bjp-organization-inactive-in-banda-media-not-even-aware-of-arrival-of-big-leaders/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पेटल, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, महिला नेत्री ममता मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव तथा जनप्रति...
बांदा में युवक और किशोरी ने लगाई फांसी, वजह नहीं आई सामने

बांदा में युवक और किशोरी ने लगाई फांसी, वजह नहीं आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू और बिसंडा में हुईं घटनाएं जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के राघव थोक में पहली घटना हुई। वहां रहने वाले राहुल (20) पुत्र कमलेश धुरिया ने शनिवार रात घर में फांसी लगा ली। मृतक की बहन रजनी का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटे थे। बचपन में ही माता-पिता का देहांत हो चुका है। रजनी ही मजदूरी करके परिवार का https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA भरण-पोषण करती हैं। कहा कि घटना का कारण अज्ञात है। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडा थाना क्षेत्र के दगलहापुरवा के महेश की बेटी कंचन (15) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता का कहना है कि कंचन की मां रूपरानी बीमार रहती हैं। मृतका 3 बहनों में तीस...
बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, एक कानपुर रेफर

बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत, एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी क्षेत्र में आज शाम दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे को कानपुर रेफर किया गया है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैलानी में सिंधनकला मोड़ की घटना जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र में सिंधनकला गांव के पास मोड़ पर दो बाइकें तेज रफ्तार में टकरा गईं। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पैलानी पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने एक घायल https://www.youtube.com/watch?v=4t9WQrLHqc0 अर्पित गुप्ता (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि वहां एक अन्य घायल रामभवन विश्वकर्मा निवासी सिपलौर ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल बांदा शहर के मर्दननाका निवासी...
UP: घर में गांजा की खेती कर रहे थे जनाब, अब खाएंगे जेल की हवा

UP: घर में गांजा की खेती कर रहे थे जनाब, अब खाएंगे जेल की हवा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री गैरकानूनी अपराध है। कानून बेहद सख्त है। गांजा भी इसी श्रेणी में आता है। मगर बांदा जिले में एक जनाब ऐसे पकड़े गए हैं जो अपने घर में गांजा की खेती कर रहे थे। उनका इरादा खेती को पकाकर महंगे दामों पर बेचने का था, लेकिन इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए और अब जेल की हवा खाएंगे। घर के भीतर से 14 किलो हरा गांजा बरामद जानकारी के अनुसार, कालिंजर थाना पुलिस ने नौगवां गांव में गोपनीय सूचना पर रात में संग्राम सिंह नाम के व्यक्ति के घर में छापा मारा। वहां घर के भीतर से 14 किलो हरा गांजा बरामद किया। आरोपी को भी ये भी पढ़ें: यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति घर के अंदर बाड़े में योजनाबद्ध तरीके से गांजा की खेती कर रहा था। छापामार मारने वालों में कालिंजर के प्र...
Banda: तीन बच्चों के पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Banda: तीन बच्चों के पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताते हैं कि रात में घर से बिना बताए निकला और जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बदौसा के दुबरिया गांव के मजरा गडरियापुरवा के जितेंद्र (32) बीती रात करीब 9 बजे घर से निकले। रेलवे स्टेशन के पास मिला शव इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। उनका शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। सुबह परिजनों को इसकी सूचना मिली। मृतक के भाई राजेंद्र का कहना है कि पांच भाइयों में वह सबसे बड़े थे। अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना : ट्रेन से गिरा युवक दो हिस्सों में बंटा-जिसने देखा कांप उठा    ...
यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी

यूपी: जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन! प्रशासन की छापेमारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में खदानों के खुलते ही अवैध खनन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हमेशा की तरह अबकी बार भी खनन विभाग के कुछ एक अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्यमंत्री रामकेश निषाद के विधानसभा क्षेत्र में भी बालू माफिया अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो पैलानी की साड़ी, खप्टिहा की खदानों और आसपास एमपी के बालू माफिया खनन करा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी छापे मार रहे हैं, लेकिन कोई कारगर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी बीच एडीएम के नेतृत्व में खनिज और राजस्व की टीम ने पैलानी क्षेत्र में साड़ीं खदान पर छापा मारा है। MP के बालू माफिया क्षेत्र में हावी जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी खदान खंड संख्या-77 पर एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एसडीएम सदर इरफान उल्ला, खनिज इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता ने छापा मारा। सांड़ी खदान ...
हमीरपुर में दर्दनाक घटना : ट्रेन से गिरा युवक दो हिस्सों में बंटा-जिसने देखा कांप उठा

हमीरपुर में दर्दनाक घटना : ट्रेन से गिरा युवक दो हिस्सों में बंटा-जिसने देखा कांप उठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़ते समय पैर फिलसने से एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। बताते हैं कि मौके पर ही ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। किसी तरह युवक के शव को ट्रेन के नीचे से निकाला गया। उधर, जब मृतक के परिवार के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। बांदा जीआरपी के प्रभारी नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि युवक चित्रकूट जाने के लिए घर से निकला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चित्रकूट जा रहे थे हरिभजन कुशवाह जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के कुनेहटा गांव के वृंदावन के बेटे हरिभजन कुशवाह (19) बुधवार दोपहर घर से चित्रकूट जाने के लिए निकले। रागौल स्टेशन पर पैर फिसलने से इंटरसिटी एक्सप्रेस से ये भी पढ़ें: Banda: महोबा में किसान ने खुद को गोली मारी, बांदा में तोड़ा दम, यह वजह.. नीचे गिर पड़े। बताते हैं कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में कट गया। ...