Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

निपट गए बांदा ADM राजेश वर्मा, गंभीर आरोप-विवादित कार्यकाल और अस्पताल में पार्टनरशिप..!

निपट गए बांदा ADM राजेश वर्मा, गंभीर आरोप-विवादित कार्यकाल और अस्पताल में पार्टनरशिप..!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आखिरकार बांदा के विवादित एडीएम राजेश वर्मा निपट गए। शासन ने उनका तबादला कर दिया है। वैसे तो एडीएम वर्मा का पूरा कार्यकाल ही आरोपों और विवादों से घिरा रहा है। मगर बीते एक सप्ताह से नरैनी रोड स्थित शिव कृष्ण मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल में पत्नी के पार्टनरशिप के खुलासे के बाद ज्यादा चर्चा में थे। शासन ने उन्हें सहकारी चीनी मिल संघ में भेज दिया है। अपना दल के बड़े नेताओं से नजदीकी की धौंस में रहे ADM बताते हैं कि अपना दल (एस) के बड़े नेताओं से नजदीकी के चलते एडीएम राजेश वर्मा लगभग 4 साल तक प्रमोशन के बाद भी बांदा में जमे रहे। उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। बीडीए में सचिव रहते उनपर गंभीर आरोप लगते रहे। कई दुकानों और मकानों के बिना नक्शे निर्माण को लेकर सवाल उठे। ये भी पढ़ें: बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला.. बालू खनन में हिस्सेदारी क...
फिर विवादों में बांदा ADM राजेश वर्मा, शराब की बोतल उठाए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

फिर विवादों में बांदा ADM राजेश वर्मा, शराब की बोतल उठाए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपना दल (एस) के बड़े नेताओं के बेहद खास कहे जाने वाले और विवादों से घिरे रहने वाले बांदा के एडीएम राजेश वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनकी एक फोटो का वायरल होना। इस फोटो में एडीएम हाथ में कीमती शराब की बोतल उठाए हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में दो और लोग दिखाई दे रहे हैं। प्रमोशन के बाद भी चार साल से जमे हैं ADM दरअसल, एडीएम राजेश वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। अवैध खनन में हिस्सेदारी के आरोप भी लगे हैं। कहा जाता है कि अपना दल (एस) के बड़े नेताओं के एडीएम काफी करीब हैं। यही वजह है कि बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रहते हुए प्रोन्नति से एडीएम बन गए। अवैध खनन और दूसरे गंभीर आरोप भी लगे इसके बाद भी फतेहपुर हुए तबादले को रुकवाकर बांदा में ही चार साल से जमे हैं। एक फरियादी की पिटाई करने और बीडीए में रहते हुए हाॅस्पिटल को ग्रीन बेल्ट प...
बांदा-हमीरपुर: नाना के घर छात्र की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

बांदा-हमीरपुर: नाना के घर छात्र की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर: नाना के घर आए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना हमीरपुर जिले में हुई है। मृतक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के दशवत थोक मोहल्ले के रहने वाले थे। चाचा ने दी घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, मृतक के चाचा राजाराम तिवारी ने बताया कि उनके भतीजे आयुष (19) रविवार को अपनी ननिहाल हमीरपुर के भेड़ी गांव गए थे। वहां बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। बताया कि लगभग 2 किलोमीटर दूर नदी से उनका शव बरामद हुआ है। दो बहनों के इकलौते भाई थे आयुष बताया जाता है कि आयुष बिसंडा कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र थे। पिता रज्जू तिवारी की पहले ही मौत हो चुकी है। चाचा ही पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। बिसंडा थाना इंस...
Breaking: बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना, भीषण बारिश में मकान ढहा-9 लोग दबे-दो बच्चों की मौत

Breaking: बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना, भीषण बारिश में मकान ढहा-9 लोग दबे-दो बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती रात हुई मूसलाधार भारी बारिश से एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव में एक मकान ढह गया। घटना से हाहाकार मच गया। इसमें कुल 9 लोग दब गए। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया है कि सूचना पर तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। कुछ और घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें: UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड ये भी पढ़ें: गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई https://samarneetinews.com/in-banda-deadbody-of-girl-found-hanging-allegation-of-dowry-murder/  ...
बांदा: सदर विधायक ने छात्र-छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

बांदा: सदर विधायक ने छात्र-छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बांदा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला में पहुंचकर विधायक ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उनके द्वारा बनाए गए माॅडल्स व साइंस उपकरणों का अवलोकन किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कालेज का स्टाॅफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में दर्दनाक घटनाएं, दो बच्चों की डूबने से मौत-परिवारों में कोहराम https://samarneetinews.com/weather-in-up-rivers-in-spate-due-to-heavy-rains-possibility-of-flood-in-bundelkhand-too/  ...
चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

चित्रकूट: कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूटधाम मंडल (बांदा) के आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने आज चित्रकूट में बाड़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दरअसल, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण रामघाट क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। ऐसे में हालात का जायजा लेने के लिए दोनों उच्चाधिकारी आज चित्रकूट पहुंचे। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में केन और बेतवा नदियों में भी जलस्तर सामान्य से ज्यादा चल रहा है। ये भी पढ़ें: Weather: यूपी के इन 12 जिलों में आज भीषण बारिश का अलर्ट ये भी पढ़ें: जानिए! नए पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पांडेय को..लखीमपुर खीरी से गहरा नाता https://samarneetinews.com/heavy-rain-alert-in-these-12-districts...
गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र में गुरु पूर्णिमा, युवा कथक गुरु अनुपमा ने रखे विचार

गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र में गुरु पूर्णिमा, युवा कथक गुरु अनुपमा ने रखे विचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में गुरु पूर्णिमा पर सभी जगह गुरुओं का पूजन हुआ। शिष्यों ने हर क्षेत्र में अपने गुरुओं को सम्मान देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र में भी गुरु पूर्णिमा पर शिष्याओं ने अपनी गुरु एवं गुरुकुल कत्थक साधना केंद्र की डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी का सम्मान किया। तिलक लगाकर पूजन कर उनका आशीवार्द लिया। इस अवसर पर कत्थक गुरु अनुपमा ने गुरु पूर्णिमा पर अपने विचार भी प्रकट किए। 'संबंध भारतीय सामाजिक व्यवस्था का आधार' अनुपमा ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक और सामाजिक आधार पर चलने वाला देश है। संबंधों को भारतीय सामाजिक व्यवस्था का आधार माना गया है। इसी कड़ी में गुरु-शिष्य संबंध को सबसे पवित्र और सर्वोच्च माना गया है। किसी भी ज्ञान को प्राप्त करने के लिए गुरु का होना अति आवश्यक है, धनुर विद्या हो, नृत्य हो, गायन हो, चित्रकला हो या स्थापत्य हो। कबीर जी न...
बांदा: व्यापारियों के चेहरे खिले, दानवीर भामाशाह जयंती पर ‘व्यापारिक कल्याण दिवस’ का आयोजन

बांदा: व्यापारियों के चेहरे खिले, दानवीर भामाशाह जयंती पर ‘व्यापारिक कल्याण दिवस’ का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: दानवीर भामाशाह की जयंती को बांदा प्रशासन ने व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। सीडीओ अजय पांडे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। लाभार्थियों को चेक भी बांटे गए एलडीएम रवि शंकर ने बताया कि सीएम युवा के लाभार्थियों, एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों की सखियों को डमी चेक बांटे गए। इस अवसर पर सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दीं। ये भी पढ़ें: CM Yogi ने गोरखपुर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग राज्य कर विभाग की ओर से अनूप अग्रवाल आदि सर्वोच्च करदाताओं को सम्मानित किया गया। महान दानवीर भामाशाह की जीवन यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। ऐतिहासिक अभिलेखों को प्र...
बांदा शहर में बुंदेलखंड टीवी सेंटर में आग लगी, फायर ब्रिगेड मौके पर..

बांदा शहर में बुंदेलखंड टीवी सेंटर में आग लगी, फायर ब्रिगेड मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज बुंदेलखंड टीवी सेंटर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, अभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जुटी हैं। आग से बचाव के कार्य किया जा रहा है। फायर स्टेशन अफसर कुलदीप कुमार का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। फैलने से रोक लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। व्यापारी मुन्ना शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भुवनेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौके पर पहुंचे हुए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..  https://samarn...
अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लतपत शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसके शरीर को नुकीले हथियारे से गोद डाला। उसके सिर और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस की चार टीमों को खुलासे में लगाया गया है। जल्द ही अनावरण किया जाएगा। डिघवट गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के धर्मेंद्र निषाद (25) पुत्र कल्लू निषाद शनिवार को घर पर अकेले थे। बताते हैं कि उनकी मां गायत्री देवी दवाई लेने गई थीं। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने युवक की शरीर को नुकीले हथियारों से गोद डाला है। तलाश में पुलिस की 4 टीमें साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी नुकील...