Actress पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इस Actor पर लगाए आरोप
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्ट्रेस पायल रोहतगी का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद पायल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। पायल ने कहा है कि उनका ट्वीटर अकाउंट बंद हो गया है। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। अपना अकाउंट सस्पेड होने से पायल थोड़ा नाराज भी नजर आ रही हैं। चौंकाने वाली इस बात से पायल थोड़ी ख़फा भी हैं। एक्ट्रेस इस बात से ख़फा हैं कि उन्हें ट्विटर के सस्पेंड होने के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। पायल ने अपने वीडियो में सलमान ख़ान पर निशाना भी साधा है।
एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी
इस वीडियो में पायल कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि उनको पता है कि सलमान खान ने उनके ट्वीटर अकाउंट की शिकायत की है। इसलिए उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया है। एक्ट्रेस पायल ने पीएम मोदी से भी मामले में गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ेंः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्र...