Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दोनों झुलसे

बांदा के पीलीकोठी में सेंटमैरी स्कूल के दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बुरी तरह झुलसे, बच गई जान

बांदा के पीलीकोठी में सेंटमैरी स्कूल के दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बुरी तरह झुलसे, बच गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे को बांदा में एक बड़ा दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। सेंट मैरी स्कूल के दो छात्रों पर पीलीकोठी के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार तेज स्पार्किंग के बाद टूटकर गिर पड़े। इससे बाइक से जा रहे दोनों छात्र बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत यह रही कि विद्युत सप्लाई कट हो गई और दोनों छात्रों की जान बच गई, लेकिन उनके हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्से झुलस गए। दोनों छात्रों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पाकर विद्युत विभाग के एसडीओ और चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अब दोनों छात्रों की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर बताई जा रही है। पीलीकोठी पावर हाउस के सामने हुआ हादसा  बताया जाता है कि सेंट मैरी स्कूल में कक्षा-10 में पढ़ने वाला छात्र सार्थक (16) पुत्र संजीव सेठ अपने साथी 11वीं...