Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंगनाऊ

‘चाचा का गिफ्ट’..शिवपाल यादव को डाक्टर ने गिफ्ट दी 50 लाख की कार

‘चाचा का गिफ्ट’..शिवपाल यादव को डाक्टर ने गिफ्ट दी 50 लाख की कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज कानपुर पहुंचे। यहां कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह काकादेव स्थित डाक्टर आनंद झा के घर भी पहुंचे। शिवपाल यादव को उनके निजी डॉक्टर आनंद झा ने काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी गिफ्ट में दी। गाड़ी की कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है। गाड़ी पर लिखा 'चाचा का गिफ्ट' गाड़ी के बोनट पर अंग्रेजी में बड़ा सा लिखा था 'चाचा का गिफ्ट'..। ऐसे में यह सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। फिर इसी गाड़ी से सपा महासचिव शिवपाल यादव दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। गाड़ी पर सभी की नजर टिकी रहीं। 50 लाख की इस कार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं कार्यक्रम स्थल पर गाड़ी से उतरते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि यह गिफ्ट उनके लिए खास है और उन्होंने डा. आनंद झा के प्रति आभार व्यक्त किया है...
प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर बंगलूरू में 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला पूरे देश में चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अतुल सुभाष के लिए प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने भी आवाज उठाई है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग इंजीनियर अतुल की सुसाइड का मामला दरअसल, गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष के वीडियो संदेश को देखने के लिए भी कलेजा चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'रोम-रोम हिलाने वाला वीडियो है यह! #अतुलसुभाष चला गया! क्या व्यवस्था में कोई बदलाव होने की उम्मीद है? जिस समाज में https://samarneetinews.com/painful-reason-for-my-death-is-my-wife-there-is-money-in-jeans-to-perform-last-rites-in-bareilly/ विवाह सौ...
दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में DPS समेत लगभग 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते हैं कि सोमवार 9 दिसंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस, पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल समेत 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया। यह ई-मेल मैनेजमेंट को मिलते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तबतक बच्चे अपनी-अपनी क्लासों में पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज दिया। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज उधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि...
पंजाब: सुखबीर सिंह बादल पर गोली चली, बाल-बाल बचे-पकड़ा गया हमलावर

पंजाब: सुखबीर सिंह बादल पर गोली चली, बाल-बाल बचे-पकड़ा गया हमलावर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई गई है। हालांकि, वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। बताते हैं कि बादल पर गोली गोल्डन टेंपर के गेट पर चलाई गई। घटना के समय बादल वहां सेवादारी कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। पुलिस हिरासत में हमलावर लोगों ने हमलावर को दबोच लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपी का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल का पूर्व सदस्य है। सुखबीर सिंह बादल पर हमले की सभी दलों के नेताओं ने निंदा की है। पुलिस गहराई से जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें: UP: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट-सुरक्षा बढ़ी https://samarneetinews.com/up-threat-to-blowup-tajmahal-with-bombs-poli...
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ‘प्रदेश को दंगों की आग में झोंक रही भाजपा’

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ‘प्रदेश को दंगों की आग में झोंक रही भाजपा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज बयान जारी कर सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनकी मंशा अमन-चैन बिगाड़ना है, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता है। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सद्भाव को खराब कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों और झगड़ों की आग में झोंक रही है। कहा, संविधान की शपथ के बाद भेदभावपूर्ण कार्य सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि देश और प्रदेश में 10 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। सत्ता के शीर्ष पदों पर https://samarneetinews.com/up-cm-yogi-said-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-but-everyones-mouth-was-stitched/ बै...
UP: सड़क हादसे में चाचा की मौत-भतीजे की हालत गंभीर

UP: सड़क हादसे में चाचा की मौत-भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। घायल का इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अचानक सामने आए अन्ना पशु से टकरा गई। दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर अन्ना पशु से टकरा गई। इससे बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोलापुरवा के रहने वाले https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-deadbody-of-missing-person-in-banda/ बारातीलाल (45) की मौत हो गई। वहीं साथ में बाइक पर सवार उनके भतीजे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि दोनों कालिजर थाना क्षेत्र के बऊआ गांव निमंत्रण में गए थे। हादसा पड़मई गांव के पास हुआ। बताते हैं कि घायल का बांद...
योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है कि बड़ा फेरबदल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में योगी मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, उप चुनाव में 9 सीटों में से 7 पर भाजपा और सहयोगी दलों ने जीती हैं। इसके बाद कई विधायक मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दलों ने भी अपना कोटा बढ़ाने की दावेदारी के लिए तैयारी कर ली है। मिशन-2027 की तैयारी में BJP पार्टी सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल में नए चेहरों को जगह भी मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, इस फेरबदल को लेकर उपचुनाव से पहले भी चर्चा शुरू हुई थी। ये भी पढ़ें: संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब मगर तब किसी न किसी वजह से बात टलती रही। इसके बाद तय हुआ कि उपचुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा। अब उप चुनाव हो चुके हैं और सरकार और पार्...
बांदा में आज मंत्री स्वतंत्र देव और विधानसभा अध्यक्ष महाना भी..,पढ़ें कार्यक्रम

बांदा में आज मंत्री स्वतंत्र देव और विधानसभा अध्यक्ष महाना भी..,पढ़ें कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बांदा में आज कई वीआईपी के आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार 28 नवंबर को बांदा आ रहे हैं। उनके साथ उसी हेलीकाप्टर में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम भी जारी हुआ है। वहीं यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी बांदा पहुंच रहे हैं। वह हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां से महुआ गांव मेडिकल कालेज में उतरेगा हेलीकाप्टर पहुंचकर भाजपा नेता की स्व. मां को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 12 बजे कानपुर रवाना होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर मेडिकल कालेज में बने हैलीपेड पर उतरेगा। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकाप्टर से अपह्रान 11.30 बजे पहुंचेंगे। यहां मेडिकल कालेज गेट पर निर्मित रानी दुर्गावती की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के अनुसार जलशक्ति मंत्...
CMYogi ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर कही यह बड़ी बात..

CMYogi ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर कही यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को महाकुम्भ-2025 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मीडिया से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, तैयारियां युद्धस्तर पर उन्होंने कहा कि भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियां एक महीने पहले यानि 10 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। कहा कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचेंगे।वहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ-2025 की तैयारी युद्धस्तर पर ये भी पढ़ें : यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना  चल रही है। आज शासन और प्रशासनिक अधिकारियों के महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की गई है। सीएम योगी ...
बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी मेडिकल कालेज में अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। तीन अन्य को सस्पेंड किया गया है। बताते चलें कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती 15 नवंबर को हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के निर्देशों पर 4 सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आज एक्शन लिया गया है। कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र भी दिया गया है। 15 नवंबर को अग्निकांड में हुई थी 10 बच्चों की मृत्यु डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना में 10 बच्चों की जान चली गई थी। यह बेहद संवेदनशील है। कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही https://samarneetinews...