बांदा: पैलानी में पीपा पुल समस्या-पूर्व सांसद विशंभर निषाद का डीएम को ज्ञापन
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पैलानी-जसपुरा क्षेत्र में यमुना पर बने पीपा पुल हटाने की तैयारियों पर ग्रामीण परेशान हैं। बांदा के जसपुरा, पैलानी क्षेत्र में यमुना पर बने पीपा पुल गलौली-बारा और मड़ौलीकलां-अढ़ावल को जल्द हटाने की चर्चाएं हैं। क्षेत्र के हजारों परिवारों की बांदा के इन पीपा पुल हटाने की खबरों से चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीण इसलिए चिंता में हैं क्योंकि रोजाना इन्हीं पीपा पुल से हजारों परिवार आते-जाते हैं। दूसरा रास्ता काफी लंबा है। सपा के पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने मामले में डीएम दिया है।
हजारों परिवार इन पुलों पर निर्भर
पूर्व सांसद निषाद ने मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पीपा पुल को जल्दबाजी में समय से पहले न हटाया जाए।
बताते चलें कि फतेहपुर के ललौली और बांदा जिले के ग्रामीणों लोगों के लिए इन पुलों का काफी महत्ता है। दर्जनों गांवों को ये पुल जोड़न...
