यूपी में अमित शाह और CM Yogi ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी अपराध की इंडस्ट्री थी, वाहन चोरी और अवैध कट्टे के उद्योग चलते थे।
बोले, डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर
आज उसी उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर, बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां-कारखाने चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार से आया है।
उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के निवेश का प्रमुख केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के जरिए जिस दिशा में कदम बढ़ाया है, उसने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ
https://samarneetinews.com...
