महान खिलाड़ी कपिल देव को हार्टअटैक, अब हालत ठीक
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव को दिल का दौरा पड़ गया है। उनको दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत सही बताई जा रही है। बताया जाता है कि आज उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने हार्ट में ब्लाकेज के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी की। चिकित्सकों का कहना है कि महान बल्लेबाज की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
सोशल मीडिया पर लोग मांग रहे दुआएं
बता दें कि 61 साल के कपिल देव की तबियत बिगड़ने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे। आपको बताते चलें कि 16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कपिल देव ने जमकर धमाल मचाया था।
उनकी गिनती दुनिया के बड़े आलराउंडर में होती रही है। हाल ही में उनका एक नया लुक सामने आया था। उन्होंने सिर के पूरे बाल कटवा लिए थे। हालां...