Tuesday, December 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कांग्रेस

बांदा में कांग्रेसियों ने फतेहपुर जाने के लिए भरी हुंकार-पुलिस ने रोका

बांदा में कांग्रेसियों ने फतेहपुर जाने के लिए भरी हुंकार-पुलिस ने रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में फतेहपुर जाने को कांग्रेसी सेंटमैरी स्कूल के पास एकत्रित हुए। वहां बड़ी संख्या में एकजुटता के साथ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और बाकी नेताओं को समझाकर रोका। फिर सभी कांग्रेसियों को पास में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। वहां सभी को कई घंटे होम अरेस्ट रखा गया। कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "वर्तमान सरकार में रणनीति के तहत देश में दलितों पर हमले हो रहे हैं। इसका बड़ा उदाहरण उच्चतम न्यायालय में सीजेआई पर जूता उछाला जाना है। हरियाणा में एक एडीजी ने प्रताड़ित होकर खुद को गोली मार ली। फतेहपुर के रहने वाले दलित हरिओम बाल्मीकि की...
बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने महात्मा गांधी, शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरिया पासी को भी किया याद साथ ही प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "सत्य और अहिंसा का दूसरा नाम महात्मा गांधी है। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलकर राह दिखाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा सेना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लिए उदारवादी नीति अपनाकर 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक...
बांदा: कन्याभोज कार्यक्रम का आयोजन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि..

बांदा: कन्याभोज कार्यक्रम का आयोजन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शारदीय नवरात्र महोत्सव में ग्राम पंचायत बरसड़ा खुर्द में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों को नवरात्र महोत्सव व आगामी दशहरा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कहा कि "नवरात्र महोत्सव के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों ने आज कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन कर एकता की मिसाल पेश की है। इस मौके पर संतोष द्विवेदी, रशीद मोहम्मद, पूर्व प्रधान मुन्ना वर्मा, शेरखान टिंगू, गुलशेर खान, अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा https://samarneetinews.com/lucknow-be-careful-are-you-buying-potatoes-that-could-cause-cancer-shocking-revelation-in-fdsa-raid/ https://samarneetinews.com/businessmans-son-...
UP: राष्ट्रपति के स्वागत को न राज्यपाल पहुंचीं-न मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने उठाए सवाल

UP: राष्ट्रपति के स्वागत को न राज्यपाल पहुंचीं-न मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को विशेष ट्रेन से एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं थीं। वहां मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू शाम को वापस दिल्ली रवाना हो गईं थीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अपने एक्स (X) एकाउंट पर टिप्पणी करते हुए मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति के मथुरा पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए न तो राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं और न ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि "इससे ये साफ दिखाई देता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी भाजपा सरकार को संवैधानिक पदों और देश की सर्वोच्च दलित महिला राष्ट्रपति की गरिमा की कोई परवाह नहीं है।" कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि "मोदी जी, क्या दलि...
बांदा में कांग्रेसियों ने उठाया बड़ा मुद्दा-एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं-दम तोड़ रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

बांदा में कांग्रेसियों ने उठाया बड़ा मुद्दा-एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं-दम तोड़ रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आज दम तोड़तीं लचर स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी जे. रीभा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि लाखों की आबादी वाले बांदा जिले में वर्तमान में एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर की नियुक्ति नहीं है। पूरे जिले में काॅर्डियोलाॅजिस्ट तैनात नहीं कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को सौंपा गया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की अनदेखी के चलते चिकित्सा सुविधाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल व स्थानीय रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टरों का अभाव है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्...
बांदा में बिना नोटिस घर पर बुल्डोजर चलाने पर भड़के कांग्रेसी भी, पीड़ित से मिले

बांदा में बिना नोटिस घर पर बुल्डोजर चलाने पर भड़के कांग्रेसी भी, पीड़ित से मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में बिना नोटिस बुल्डोजर चलाने का मामला तूल पकड़ रहा है। आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी पीड़ित परिवार से मिला। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के विरुद्ध अधिकारियों ने नियम विरुद्ध तरीके से बबेरू में अजय पांडेय उर्फ गोलू के घर को ढहाया है। कहा-सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन नहीं यह बिल्कुल गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में "सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार काम नहीं किया गया है। इस मौके पर बृजराज अहिरवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, आदित्य सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, सुमन शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में बिना नोटिस घर पर चलाया बुल्डोजर, विधायक ने SDM को सुनाई खरी-खरी-जिपं अध्यक्ष पर शह का आर...
बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन

बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी ने बिसंडा कस्बे में 'संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन' का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित रहे। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संविधान में सभी धर्मों, संप्रदायों, जातियों के लिए समानता के अधिकार निहित हैं। सरकार पर बोला हमला मौजूदा सरकार संविधान के स्वरूप को नष्ट कर मौलिक अधिकारों का हनन करना चाहती है। ऐसी ताकतों के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र कोरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी, बाबूराम यादव, विवेक द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, आदित्य स्वरूप पांडेय, संतोष द्विवेदी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे...
बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ सम्मेलन, वक्ताओं ने रखे विचार

बांदा में कांग्रेसियों का संविधान बचाओ सम्मेलन, वक्ताओं ने रखे विचार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। यह आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में अतर्रा रोड स्थित मैरिज हॉल में हुआ। शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संविधान रक्षा का लिया संकल्प इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भगवान दीन गर्ग रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान राष्ट्र की अमूल्य निधि है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि महासचिव अविनाश पांडे, बुंदेलखंड प्रभारी नीलांशू चतुर्वेदी के निर्देश में ये भी पढ़ें: चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला आयोजन हुआ है। इस सम्मेलन में प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, गजेंद्र पटेल, धर्मेश सिंह, पवन देवी कोरी, बार अध्यक्ष द्वा...
Banda: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारियां बड़ी और चुनौतियां भी..मगर साथियों पर भरोसा

Banda: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारियां बड़ी और चुनौतियां भी..मगर साथियों पर भरोसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: "अब हमें मिलकर वार्डों, नगरों व गांवों में बूथ स्तर पर नया जुझारू संगठन खड़ा करना है।" कहा कि 'हमें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं, चुनौतियां भी बड़ी हैं, लेकिन अपने साथियों-कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है।' कहा कि सब मिलकर काम करेंगे और संगठन का नया मजबूत ढांचा तैयार करेंगे। ये बातें बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहीं। संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस दरअसल, जिलाध्यक्ष दीक्षित अतर्रा में संगठन सृजन अभियान की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेशचंद्र साहू ने की। ये भी पढ़ें: Banda: कोर्ट परिसर में घुस रहे कानपुर के दो बदमाश तमंचों के साथ गिरफ्तार जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बताते चलें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों पर पार्टी सभी जिलों में संगठन सृजन अभियान च...
बांदा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन-ज्ञापन

बांदा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन-ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से बढ़ाई गई फीस को लेकर कांग्रेस ने आज बांदा में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। बांदा समेत यह स्थिति पूरे प्रदेश में है। किताबों-यूनिफार्म में ले रहे कमीशन इनपर लगाम कसनी जरूरी है। साथ ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदवा कर कमीशन ले रहे हैं। अभिभावकों पर चुनिंदा दुकानों से खरीददारी का दबाव भी बना रहे हैं। इस मौके पर बांदा जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित के अलावा शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बीलाल, सन्तोष द्विवेदी, आकाश दीक्षित, आदित्य कुमार सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में 3 य...