बांदा में 26 से बड़ा आयोजन, MLA प्रकाश द्विवेदी करा रहे इंद्रेश महाराज की कथा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान एवं सदर विधायक द्वारा पांच दिवसीय 'श्री भक्त चरित्र कथा' का आयोजन कराया जा रहा है। आगामी 26 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश महाराज भक्तों को कथा सुनाएंगे। यह जानकारी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज एक प्रेसवार्ता में दी। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी।
जेएन काॅलेज मैदान में होगा कथा का आयोजन
उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय कथा का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में होगा। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की भव्य व्यवस्थाएं होंगी। कथा के पांचों दिन श्रद्धालुओं के लिए अनवरत भंडारे का भी आयोजन होगा।
कथा से 1 दिन पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
बताया कि कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले 25 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कल...
