सीएम योगी बोले, उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम कर करेंगे नुकसान की भरपाई
समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध की आड़ में उपद्रव करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सभी उपद्रवी सीसीटीवी फुटैज में कैद हो चुके हैं और उनको चिह्रित किया जा रहा है। कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति नीलाम करके सरकार नुकसान की भरपाई की जाएगी। बताते चलें कि इस हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी खासे नाराज हैं। मुख्यमंत्री योगी हिंसा में विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि विपक्ष भ्रांतियां फैलाकर बवाल भड़का रहा है। विपक्षी दलों की भूमिका ठीक नहीं है।
सीसीटीवी फुटैज में कैद हुए उपद्रवी
सीएम योगी ने कहा है कि उपद्रवियों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटा जाएगा। कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा क...