Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवादित 'शिवकृष्ण मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल' फिर सुर्खियों में है। इसके निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। बांदा पूर्व एडीएम राजेश वर्मा की पत्नी की अस्पताल में पार्टनरशिप के खुलासे से हड़कंप मचा है। एडीएम को हटा दिया गया है। मगर भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े इस अस्पताल की चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। इस भ्रष्टाचार का खुलासा दो साल पहले 'समरनीति न्यूज' ने अपनी "बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल" शीर्षक वाली खबर से 9 जून 2023 को कर दिया था। मगर राजनितिक पहुंच और प्रशासनिक गठजोड़ के चलते इस मामले का संज्ञान अब लिया गया। सत्ता की धौंस के तहत चलता रहा काम-नियम कानून दरकिनार दरअसल, ग्रीन बेल्ट पर बनाए जा रहे इस अस्पताल को बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह ने 2021 में सील कर दिया था। इसके बावजूद इसका भीतर ही भीतर निर्माण हुआ। न...
यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड

यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। महिला अधिकारी के यौन शोषण के आरोप में राज्य कर विभाग मथुरा में तैनात डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) कमलेश पांडेय समेत 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शेष 6 सदस्य आंतरिक परिवाद समिति (विशाखा) के मेंबर हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने आरोपी डिप्टी कमिश्नर को बचाने का प्रयास किया। मंगलवार देर शाम संयुक्त सचिव रघुबीर प्रसाद ने सभी के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निष्पक्षता की बजाय आरोपी को बचाने में जुट गई खुद जांच टीम-सभी सस्पेंड जानकारी के अनुसार, कमलेश पांडेय राज्य कर विभाग मथुरा खंड-1 में तैनात हैं। उनपर एक अधीनस्थ महिला अधिकारी ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला अधिकारी के आरोप हैं कि कई मौकों पर उन्होंने अनैतिक रूप से यौन शोषण किया। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई। शासन ने अब मामले में व...
सीएम योगी पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर-सेहत का हाल जाना

सीएम योगी पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर-सेहत का हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के गंगानगर स्थित राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पहुंचे। वहां उनसे हालचाल लिया। कुछ ही दिन पहले मंत्री का ऑपरेशन हुआ था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंत्री के राजेंद्रपुरम स्थित आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बेटी ने तिलक लगाकर किया स्वागत जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक इस दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका आपरेशन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके आवास पहुंचकर हालचाल लिया था। परिवार के सभी सदस्यों से मिले सीएम इस अवसर पर राज्य मंत्री की बेटी ने सीएम योगी का तिलक लगाकर स्वागत किया। मां सरस्वती की मूर्ति देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्...
Banda: टीचर्स एसोसिएशन की जरूरी बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

Banda: टीचर्स एसोसिएशन की जरूरी बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूनाइटेड टीचर्स एसोसियेशन (यूटा) की एक जरूरी बैठक हुई। इसमें अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में शिक्षकों की समस्याओं, शैक्षिक उन्नयन एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला संयोजक कुलदीप क्रांतिकारी ने यूटा में नए सदस्यों को शामिल कराया। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा श्रीपाल प्रजापति को ब्लॉक बड़ोखर खुर्द का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती ने बताया कि 'यूटा' केवल एक संगठन ही नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मिशन के रूप में जनजागरण का कार्य भी करता है। बैठक में मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के अलावा देश बंधु रूपौलिया, जिला संरक्षक राम हृदय यादव, अकरम खान, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में नहर में डूबकर प्रधानाध्यापिका की मौत, 17 घंटे बाद शव मिला https://samarneetinews.com/female-principal-dies-...
बांदा में बाढ़: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की पीड़ितों की आर्थिक मदद की मांग

बांदा में बाढ़: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की पीड़ितों की आर्थिक मदद की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला में बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस नेताओं के साथ यमुना-केन नदियों की बाढ़ से प्रभावित गांवों में भी पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों से रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से सरकार से पीड़ितों के लिए जल्द से जल्द आर्थिक सहायता की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बीलाल भाई, आदित्य कुमार सिंह, संतोष द्विवेदी, दानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: खबर का असर: 8वीं तक के स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते बांदा डीएम ने दिए आदेश https://samarneetinews.com/impact-of-news-schools-from-class-1-to-8-closed-dm-jreebha-issued-orders/  ...
बांदा में बाढ़: पैलानी में पूर्व राज्यसभा सांसद ने बांटे लंच पैकेट

बांदा में बाढ़: पैलानी में पूर्व राज्यसभा सांसद ने बांटे लंच पैकेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पूर्व सपा सांसद विशंभर निषाद ने अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ क्षेत्र में दर्जनों गांवों का दौरा किया। पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए लंच पैकेट का वितरण किया। सपा नेताओं ने तिंदवारी, जसपुरा, पैलानी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण किया। जसपुरा-पैलानी में दर्जनों गांवों का दौरा सपा नेताओं ने कहा कि संकट में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। बताते चलें कि बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में पैलानी व जसपुरा में इस समय बाढ़ आई हुई है। हमीरपुर से आने वाली चंद्रावली, यमुना और केन नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। ऐसे में कई गांवों में पानी घुस गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया रक्तदान https://samarneetinews.com/sp-workers-donated-blood-on-akhilesh-yadavs-birthday-in-banda/...
खबर का असर: 8वीं तक के स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते बांदा डीएम ने दिए आदेश

खबर का असर: 8वीं तक के स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते बांदा डीएम ने दिए आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाढ़ और अतिवृष्टि के बावजूद स्कूलों में छुट्टी घोषित न होने पर 'समरनीति न्यूज' की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिलाधिकारी जे. रीभा के आदेश पर 5 अगस्त के लिए जिलेभर के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीएम के आदेशों के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी की ओर से सभी स्कूलों को छुट्टी के निर्देश दिए गए हैं। BSA ने जारी किए स्कूलों को निर्देश बताते चलें कि 3 अगस्त को 'समरनीति न्यूज' ने लगातार बारिश और बाढ़ के बावजूद जिले में बच्चों के स्कूलों में छुट्टी न होने की खबर प्रकाशित की थी। यह खबर "बांदा में भारी बारिश के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल" शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। आज प्रशासन ने 5 तारीख के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है।   ये भी पढ़ें: बांदा में भारी बारिश के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल https://samarne...
बांदा-छतरपुर: सांप के काटने से छात्रा समेत दो की मौत

बांदा-छतरपुर: सांप के काटने से छात्रा समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अलग अलग जगहों पर सांप के काटने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक घटना छतरपुर की है। वहीं दूसरी बांदा के बिसंडा क्षेत्र की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव में वीरू (24) पुत्र दयाराम को बीती रात सोते समय सांप ने काट लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के मामा रामजस ने बताया कि वीरू 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। छतरपुर में दूसरी घटना उधर, छतरपुर जिले के बहादुरपुर गांव के कैलाश अहिरवार की बेटी 14 साल की लक्ष्मी को सांप ने काट लिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के फूफा घनश्याम का कहना है कि लक्ष्मी गांव के विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती थीं। उ...
बांदा में भारी बारिश के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

बांदा में भारी बारिश के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते दो दिन से लगातार बारिश जारी है। इतना ही नहीं जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ भी आ चुकी है। पूरा प्रशासनिक अमला बचाव कार्यों में जुटा है। इसके बावजूद बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां या रेनी-डे की कोई घोषणा नहीं हुई है। शिक्षा विभाग मामले में सुस्त दिखाई दे रहा है। छोटे बच्चों के स्कूलों में भी रेनी-डे नहीं खराब मौसम की वजह से बच्चों को बारिश में भीगते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम में एहतियातन छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद कर दिया जाता है। मगर इस बार अबतक बारिश मे रेनी-डे की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों के लिए खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में नहर में डूबकर प्रधानाध्यापिका की मौत, 17 घंटे बाद शव मिला https://samarneetinews.com/female-principa...
दुखद: बांदा में नहर में डूबकर प्रधानाध्यापिका की मौत, 17 घंटे बाद शव मिला

दुखद: बांदा में नहर में डूबकर प्रधानाध्यापिका की मौत, 17 घंटे बाद शव मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना सामने आई है। एक प्रधानाध्यापिका की नदी में डूबकर मौत हो गई। उनका शव 17 घंटे बाद घटनास्थल से लगभग 3 किमी दूर नदी से बरामद किया गया है। घटना से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुभाष नगर में परिवार के साथ रहती थीं मृदुला जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की रहने वाली मृदुला गर्ग (42) पत्नी श्रीनिवास गर्ग, कस्बे के सुभाष नगर में रहती थीं। बताते हैं कि वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकरिहापुरवा में प्रधानाध्यापिका थीं। शनिवार दोपहर इंटरवल के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज बारिश होने लगी। पैर फिलने से नदी में गिरीं, 3 किमी दूर मिला शव बताया जा रहा है कि वह जमवारा स्थित धर्मशाला में रुक गईं। इस बीच नहर पटरी किनारे शौच के लिए गई थीं। वहां ह...