Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

यूपी में इन 14 सीटों पर आज मतदान, राजनाथ-राहुल और स्मृति की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी में इन 14 सीटों पर आज मतदान, राजनाथ-राहुल और स्मृति की प्रतिष्ठा दांव पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Lok Sabha Elections 2024 यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान आज 20 मई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पांचवे चरण में यूपी की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। वहीं पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। पांचवें चरण में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान कर्मियों को विशेष मेडिकल किट देने के निर्देश हैं। इन 14 सीटों पर होगा मतदान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पांचवें चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, फैजाबाद, कौशाम्बी, बाराबंकी, गोंडा, मोहनलालगंज और कैसरगंज सीट शामिल हैं। इन कद्दावरों की प्रतिष्ठा दांव पर यूपी में पांचवा चरण काफी अहम है। इस चरण मे...
बांदा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, सपा-बसपा और भाजपा में टक्कर..

बांदा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, सपा-बसपा और भाजपा में टक्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए कल मतदान हैं। बुंदेलखंड की बात करें तो यहां बांदा लोकसभा-48 सबसे ज्यादा हाॅट सीट बनी हुई है। तपती गर्मी में राजनीतिक तापमान भी चढ़ा हुआ है। इस सीट पर मौजूदा समय में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। सपा और भाजपा से जहां दो पटेल बिरादरी के प्रत्याशी मैदान में हैं तो बसपा से ब्राह्मण उम्मीदवार है। भाजपा से मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी-सपा से पटेल तो बसपा से ब्राह्मण उम्मीदवार सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता शिवशंकर सिंह पटेल प्रत्याशी बनाया है। इस कारण सीधे तौर पर भाजपा के पटेल वोट बैंक में सेंध लग रही है। यह सीट पटेल बाहुल्य सीट है। सपा प्रत्याशी शिवशंकर भी पटेलों में बड़ा प्रभाव रखते हैं। वहीं बसपा ने इस सीट से पूर्व विधायक स्व. पुरुषोत्त्म द्विवेदी के बेटे मयंक द्विव...
यूपी के मंत्री रामकेश निषाद की मतदाताओं से अपील, 5वें चरण में बढ़-चढ़कर करें मतदान

यूपी के मंत्री रामकेश निषाद की मतदाताओं से अपील, 5वें चरण में बढ़-चढ़कर करें मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए कल मतदान हैं। बुंदेलखंड की बांदा और हमीरपुर, जालौन आदि सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि उनकी सभी मतदाताओ से अपील है कि सारे काम छोड़ कर सबसे पहले वोट दें। लोगों से की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यह लोकतंत्र का महापर्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाना हम सभी का कर्तव्य है। मंत्री श्री निषाद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के मतदाताओं से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। साथ ही कहा कि पांचवें चरण में अधिक मतदान का रिकार्ड बनाएं। ये भी पढ़ें : यूपी में इन 14 सीटों पर कल मतदान, राजनाथ-राहुल और स्मृति की प्रत...
बांदा में धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल की ओर से पैदल निशान यात्रा निकाली गई। शुक्ल पक्ष की मोहनी एकादशी के अवसर पर यह शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ जयकारे लगाए। बताया कि यह लगातार 14वीं यात्रा निकाली गई है। आयोजकों ने कहा कि उनका प्रयास है कि आगे भी यह सिलसिला लगातार चलता रहे। ये भी पढ़ें : ..जब CM Yogi बोले, ‘रामकेश निषाद जी ने कहा तो खुद को रोक नहीं पाया..’ ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया जारी, ऐसे करें बचाव.....
Breaking : स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Breaking : स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों की स्कार्पियों की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियों का चालक मौके से भाग निकला। उसका भागते समय वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के सेलावन गांव के शुभम उत्तम (21) अपने दोस्त सार्थक उत्तम (22) के साथ बाइक से खेड़ा की ओर जा रहे थे। स्कार्पियों चालक का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया। तबतक स्कार्पियों चालक वाहन लेकर भाग निकला। वहीं दोनों युवकों की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दोनों आपस में काफी करीबी दोस्त थे। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्ट किया ...
बांदा में कल मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना-GPS लगे वाहनों से गईं EVM, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में कल मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना-GPS लगे वाहनों से गईं EVM, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवे चरण में बांदा, हमीरपुर और महोबा में भी चुनाव है। बांदा में आज पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बांदा मंडी समिति से ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी शनिवार शाम को बंद हो गया था। रविवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू कर दिया गया। मंडी समिति से रवाना हुईं पार्टियां मंडी समिति में कार्मिकों की रवानगी को अधिग्रहीत वाहनों शनिवार शाम खड़ा करा लिया गया था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अलग-अलग स्टॉल बने। कार्मिकों के खाने पीने के लिए कैंटीन खोली गई। इसके अलावा इमरर्जेंसी के लिए डाक्टरों की टीम भी मौजूद रही। बताया जाता है कि पोलिंग पार्टी व ईवीएम को सुरक्षा के बीच जीपीएस लगे वाहनों से भेजा गया। ये भी पढ़ें : सावधान : बांदा प्रशासन ने तेज लू का अलर्...
बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में समर कैंप, नन्हे-मुन्नों ने खूब की मस्ती, देखें फोटोज..

बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में समर कैंप, नन्हे-मुन्नों ने खूब की मस्ती, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में नन्हे-मुन्नों ने समर कैंप में जमकर मस्ती की। पानी में छई-छप्पा-छई की, तो झूलों का मजा लेते हुए कैरम और दूसरे इंडोर गेम्स भी खेले। दरअसल, 13 मई से शुरू हुए इस पांच दिन के समरकैंप में बच्चों ने जमकर मजे लूटे। समर कैंप से बच्चों को योगा, पपेट-शो, कहानियां और नैतिक शिक्षा भी दी गईं। 5 दिन कैंप में बच्चों ने खूब की मस्ती फिर कैंप के दूसरे दिन मेडिटेशन, फैशन शो, फिंगरपेंटिंग, क्रिकेट जैसे खेल खिलाए गए। इसके बाद तीसरे दिन डांस योगा एवं पूल पार्टी की मस्ती कराई। चौथे दिन मेडिटेशन, डांस, पूल पार्टी, सूर्य नमस्कार, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और फ्रॉग रेस का आयोजन कराया गया। सभी इवेंट्स का मूल उद्देश्य बच्चों में चतुर्मुखी प्रतिभा को निखारना था। साथ ही उनमें मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा को जगाना भी। ये भी पढ़ें : बां...
बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) भारत का हिस्सा है। पीओके को पाकिस्तान से वापस लिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे पीओके ना मांगो। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कहा, भाजपा वाले डरते नहीं कहा कि हम भाजपा वाले हैं, डरने वाले नहीं हैं। दरअसल, शाह आज बुंदेलखंड के बांदा में जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि फारूख अबदुल्लाह और अय्यर जैसे लोग देश को पाकिस्तान से डराते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जान...
बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर गृहमंत्री शाह का हेलीकाप्टर उतरा। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं गृहमंत्री शाह ने भी सदर विधायक के प्रयासों को सराहा। प्रत्याशी की जीत के लिए उनकी सक्रियता की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर  ये भी पढ़ें : बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..   ...
कुछ देर में बांदा पहुंच रहे गृहमंत्री अमित शाह, यह पूरा कार्यक्रम..

कुछ देर में बांदा पहुंच रहे गृहमंत्री अमित शाह, यह पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 मई को बांदा आ रहे हैं। वह बांदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब 40 मिनट तक जनसभा स्थल पर रुकने के बाद गृहमंत्री शाह रवाना हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार दोपहर 1:55 बजे भाजपा अध्यक्ष शाह हेलीकाप्टर से बांदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। GIC मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा वहां हेलीपैड से सीधे बाय रोड बांदा जीआईसी मैदान जाएंगे। वहां लगभग 40 मिनट तक एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब 3 बजे बांदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर हेलीकाप्टर से अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : लोकसभा 2024 : बांदा सपा प्रत्याशी की कारगुजारी पड़ सकती है भारी  उधर, गृहमंत्री के आगमन को लेकर बांदा में प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर तैयारियों तेजी से की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त की जा रही है। मंच पर कौन-...