Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रचंड गर्मी से पूरा उत्तर प्रदेश तिलमिला रहा है। प्रदेश के सभी जिले लू की चपेट में हैं। ऐसे में इन दिनों 26 मई से 2 जून तक नौतपा लगने के कारण गर्मी ने और प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पारा लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। जानकार बताते हैं कि सोमवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से ही तापमान 43 पार कर गया है। मौसम विभाग का इन जिलों के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इस गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड हो सकता है। रविवार को बुंदेलखंड का झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी का सबसे गरम क्षेत्र रहा। रविवार को झांसी रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार या ...
UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में इस कुख्यात बदमाश कालू तजिंदर उर्फ कालू जाट की हत्या से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि कालू जाट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। साथ ही घटनास्थल पर छानबीन भी की है। गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने सुराग जुटाने की कोशिश की। बताते हैं कि मृतक कालू जाट बड़ा अपराधी था और योगेश भदौड़ा गैंग का सदस्य था। ये भी पढ़ें : UPNews : महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा  ...

भीषण हादसे में बांदा के दंपती की मौत, मध्य प्रदेश के पन्ना में घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक भीषण सड़क हादसे में बांदा के दंपती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी दवाई लेकर मध्य प्रदेश के पन्ना से लौट रहे थे। यह हादसा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नरदहा चौकी के पास हुआ है। बताते हैं कि बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारकर रौंद दिया। आज सुबह हुई दुर्घटना यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 7 बजे हुआ है। इससे उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बांदा जिले के मोहल्ला सुभाष नगर (बरुआ स्योढा) के लखन शर्मा (35) अपनी पत्नी उर्मिला (27) के साथ दवाई लेकर पन्ना से बांदा लौट रहे थे। बताते हैं कि हादसे में कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : वाराणसी में मंत्री रामकेश निषाद PMModi के समर्थन में दिन-रात कर रहे पदयात्रा और सभाएं  ...
बांदा शहर में छात्र पर हमला-हाकी-डंडों से किया मरणासन्न, भर्ती

बांदा शहर में छात्र पर हमला-हाकी-डंडों से किया मरणासन्न, भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोचिंग के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। दो छात्र तो वहां से भाग गए। लेकिन तीसरे को सभी ने मिलकर हाकी-डंडों से बुरी तरह पीटा। छात्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बांदा शहर के डीएम कालोनी रोड पर स्थित जीआईसी स्कूल के पास की है। छात्रों के आपसी विवाद में जानलेवा हमला जानकारी के अनुसार शहर के गायत्री नगर मोहल्ले के रामदेव का बेटा आयुष (17) 12वीं का छात्र है। बताते हैं कि आज वह अपने दोस्त प्राजंल निवासी कालूकुआं के साथ बाइक से जीआईसी स्कूल कोचिंग पढ़ने गया था। बताते हैं कि कोचिंग के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर आयुष और प्रांजल का दूसरे छात्र से विवाद हो गया। बात निपट गई, लेकिन बाद में बाइक से जब वे लोग लौट रहे थे तो रास्ते में द...
UPNews : महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा

UPNews : महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक महिला से मेडिकल कालेज के पीछे गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, महिला अपने बच्चे को दवाई दिलाने अतर्रा चुंगी के पास एक डाक्टर के पास गई थीं। वहां से लौटते समय उनके पति के दोस्त ने लेकर पहले शराब पिलाई। फिर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। महिला की माने तो उनके पति के दोस्त ने उन्हें भरोसे में लेकर पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसमें नशीला पदार्थ था। इसके बाद आरोपी ने मे़डिकल कालेज के पीछे ले जाकर दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा। उसके नाजुक अंगों पर लात भी मारी। 3 के खिलाफ मुकदमा, 1 आरोपी गिरफ्तार किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के...
यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। फिर उसी बस पर पलट गया। इससे बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई। 25 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। https://samarneetinews.com/big-painful-news-massive-fire-in-gujarat-24-people-died/ बस पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे, जबकि कुछ एक ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे। बस सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के लगभ...
UP : छठे चरण में सबसे कम 54% वोटिंग, विपक्ष का धीमे मतदान कराने का आरोप

UP : छठे चरण में सबसे कम 54% वोटिंग, विपक्ष का धीमे मतदान कराने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में छठे चरण में 54.02% मतदान हुआ है। हालांकि, यह प्रतिशत पहले पांच चरणों में सबसे कम रहा। छठे चरण में सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर में 61.54% हुआ। सबसे कम फूलपुर में 48.94% हुआ। बताते चलें कि छठे चरण में शनिवार को प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं विपक्ष ने धीमा मतदान कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, भीषण गर्मी भी कम मतदान का कारण है। इन सीटों पर हुआ मतदान इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर मतदान हुआ है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। https://samarneetinews.com/up-weather-nautapa-starts-from-today-mercury-will-reach-beyond-43/ ये भी पढ़ें : UP Weather : आज...
Banda : 27 साल की गुड़िया की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Banda : 27 साल की गुड़िया की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के शिवनायकपुरवा के रहने वाले सुरेंद्र सोनकर की पत्नी 27 साल की गुड़िया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिजलीखेड़ा में किराय पर रहता था परिवार जानकारी के अनुसार बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र के शिवनायकपुरवा निवासी 27 वर्षीय गुड़िया पत्नी सुरेंद्र सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि यह परिवार सुलखान नाम के व्यक्ति के मकान में बिजलीखेड़ा में किराय पर रहता था। ये भी पढ़ें : UP Weather : आज से नौतपा शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा और.. शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिर छानबीन के बाद जांच को भेज दिया। मकान मालि...
UP Weather : आज से नौतपा शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा और..

UP Weather : आज से नौतपा शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आसमान से बरस रही आग ने पहले ही लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। अब आज से सूरज की तपन और सताएगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज से नौतपा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अलगे पांच दिन के हीटवेव और तपती गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 मई से 2 जून तक नौतपा ऐसे में 24 मई से 1 जून तक नौतपा रहेगा। यानी पूरे 9 दिन तक सीधे प्रथ्वी पर पड़ेंगी। इससे तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा शुरू हो जाते हैं। इस अवधी में सूरज की किरणों से धरती तपने लगती है। इससे भीषण गर्मी लोगों को सताने लगती है। ये भी पढ़ें : कानपुर में गंगा में डूबकर 3 बच्चों की मौत, लोगों ने शवों को निकाला बाहर  ...
लखनऊ में पूर्व IAS अफसर की पत्नी की हत्या-लूट, इलाके में सनसनी

लखनऊ में पूर्व IAS अफसर की पत्नी की हत्या-लूट, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने शनिवार सुबह एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय रिटायर अधिकारी गोल्फ खेलने गए थे। वहां से लौटकर घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। सुबह गोल्फ खेलने गए थे देवेंद्र दुबे, लौटे तो खुलासा जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की आज सुबह उनके घर में बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को लटका दिया। यह वारदात उस समय हुई जब श्री दुबे गोल्फ खेलने गए थे। वहां से इंदिरा नगर स्थित अपने घर लौटे तो सभी अलमारियां खुली मिलीं। सारा सामान बिखरा पड़ा था। https://samarneetinews.com/up-pink-rickshaw-driver-aarti-honored-with-uk-royal-award-in-london/ वहीं एक कमरे में मोहिनी के गले में ...