Wednesday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

दर्दनाक: खेल-खेल में मासूम के मुंह में फटा पटाखा-2 घंटे बाद तोड़ा दम-भाई गंभीर

दर्दनाक: खेल-खेल में मासूम के मुंह में फटा पटाखा-2 घंटे बाद तोड़ा दम-भाई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बच्चों के खेल में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। एक बच्चे के मुंह में पटाखा फूट गया। इससे उसकी जान चली गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। घटना से परिवार की दशहरा की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। बिना फूटे पटाखे से बारूद निकालने की कोशिश कर रहे थे बच्चे जानकारी के अनुसार, बड़ोखरखुर्द गांव में शाम को राम बाबू के बेटे राजू (10), आकाश (8) और धनराज (4) घर के बाहर खेल रहे थे। बताते हैं कि खेलते-खेलते तीनों भाई प्रतिमा विसर्जन वाले तालाब किनारे से बिना फूटा पटाखा उठाकर घर ले आए। पटाखे को जलाने की कोशिश की। दो घंटे चला इलाज, फिर गंभीर हालत में बच्चे ने तोड़ दिया दम नहीं जलने पर एक भाई आकाश उसका बारूद निकालने लगा। इसी कोशिश में पटाखे को मुंह से चबाने लगा। तभी अचानक पटाखा फट गया। इससे बच्चे के मुंह ...
बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने महात्मा गांधी, शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरिया पासी को भी किया याद साथ ही प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "सत्य और अहिंसा का दूसरा नाम महात्मा गांधी है। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलकर राह दिखाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा सेना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लिए उदारवादी नीति अपनाकर 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया। ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक...
हमीरपुर: दो मासूम भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की मौत से कोहराम मचा

हमीरपुर: दो मासूम भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की मौत से कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बीती रात एक बेहद दुखद घटना हो गई। दो मासूम सगे भाई-बहन को सांप ने काट लिया। इससे दोनों की ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना इमलिया गांव की है। दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रात में घर में सोते समय हुई घटना बताते हैं कि देर रात सोते समय सांप ने रोहित (4) और बहन काजल (6) को काट लिया। दोनों के रोने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर गांव के एक वैध के पास गए। मगर तबतक दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुल...
बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा..

बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में सो रहे बुजुर्ग मंसूर खान की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की माने तो मंसूर 5वीं शादी की तैयारी में था। इस बात की जानकारी जवान बेटे को हुई तो उसने प्रापर्टी जाने के डर से पिता के सीने में दो गोलियां मारीं। बाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी और मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इसकी जानकारी दी है। 26/27 की रात हड़हा में हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार, नरैनी के हड़हा गांव में 26/27 सितंबर की रात दिव्यांग मंसूर खान की सोते समय सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे मासूक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के बेटे मासूक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया। हत्यारोपी ने...
बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई

बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवरात्रि के नौ दिन मां शेरावाली भगवती जगदंबे दुर्गा भवानी की पूजा को समर्पित रहे। पूरा शहर भक्ति रस में डूबा रहा। मां के जयकारों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर सहभागिता दी। बुधवार को नवमी के अवसर पर सभी भक्तजनों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। मां को विदाई की शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकली। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी पंडालों के अध्यक्षों को शील्ड देकर सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत , अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, मनोज जैन, मयंक गुप्ता भी मौजूद रहे। माता की विदाई के क्षण अत्यंत भावुक करने वाले रहे। भक्तगण श्रद्धा से भरे रहे। पूरे नौ दिनों तक चली नवरात्रि की पूजा, भक्ति और उल्लास के साथ पूरी हुई। माता की प्रतिमा वि...
बांदा: देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

बांदा: देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खत्री पहाड़ से देवी दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को ही कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी क्षेत्र में हुई घटना, बोलेरो ने बाइक में मारी पीछे से टक्कर जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के मजरा जनकपुरवा के रामऔतार के बेटे रवि (30) अपने पड़ोसी दोस्त पप्पी पांडे के साथ देवी दर्शन के लिए गिरवां गए थे। वहां खत्री पहाड़ मंदिर में दर्शन कर दोनों रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बांदा से कानपुर रेफर हुए दोनों...
Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड

Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: कानपुर की डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में 'प्लैनेट बडी अवार्ड' मिला है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से कुल 8 लोगों को यह सम्मान मिला है। इनमें कानपुर से डॉ. शर्मा को यह सम्मान मिला है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सम्मानित बताते हैं कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक, ई-वेस्ट प्रबंधन कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ. शर्मा कानपुर प्लॉगर्स नामक एक युवा-नेतृत्व वाले संगठन की संस्थापक भी हैं। ये भी पढ़ें: पद्मश्री मालिनी अवस्थी को खास सम्मान-इलाहाबाद विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह.. यह संगठन बीते कई वर्षों से शहर और गंगा तट पर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय है। इसके लिए डाॅक्टर संजीवनी को लोगों ने बधाई दी है। साथ ही उनके कार्यों की सराहना हो रही है। ये भी पढ़ें: अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी...
UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 75 साल के बुजुर्ग की सुहागरात उसके जीवन की आखिरी रात बन गई। तड़के सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि एक दिन पहले ही 75 साल के सगरू राम ने 3 बच्चों की मां 35 साल की मनभावती से शादी की थी। दोनों की शादी का वीडियो हुआ था वायरल बुजुर्ग की पत्नी और महिला के पति की मौत हो चुकी थी। सगरू राम के कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले वह मनभावती (35) के संपर्क में आए। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। सोमवार को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रात में सभी सोने चले गए। तड़के सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जा...
फतेहपुर में आकाशीय बिजली से बाप-बेटे समेत 7 लोगों की मौत 

फतेहपुर में आकाशीय बिजली से बाप-बेटे समेत 7 लोगों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फतेहपुर: फतेहपुर में बीते 24 घंटे से बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच आकाशीय बिजली से बाप-बेटे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में रवि पाल (36) अपने 14 वर्षीय पुत्र ऋषभ पाल के साथ खेतों पर गए थे। अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं वहां अचानक बारिश शुरू होने पर बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताते हैं कि तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव में हुई। वहां नीरज गुप्ता और कल्लू गुप्ता और विपिन रैदास (30) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। ये लोग खेतों से भैंस चराकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी इसी तरह गाजीप...
यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बघरा बाईपास पर आज बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे भीषण हादसा हो गया। एक कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे हुए शवों को बाहर निकाला। शवों की हालत देखकर हर कोई सहम सा गया। मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाइवे के बघरा बाईपास पर आज सुबह यह हादसा हुआ। हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर के रहने वाले हैं, जो अस्थि विसर्जन को हरिद्वार जा रहे थे। परिवार के 6 लोगों की मौत से परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें: Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी  https://samarneetinews.com/rohini-who-accused-bij...