Saturday, August 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

Sambhal: संभल की शाही मस्जिद का नाम बदला, अब जामा की जगह जुमा मस्जिद..

Sambhal: संभल की शाही मस्जिद का नाम बदला, अब जामा की जगह जुमा मस्जिद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: संभल में ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने अब संभल मस्जिद (संरक्षित स्मारक) का नाम बदल दिया है। अब यह मस्जिद "जुमा मस्जिद" के नाम से पहचानी जाएगी। इसके लिए नीले रंग का नया बोर्ड तैयार हुआ है। एएसआई ने तैयार कराया नया बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई टीम जल्द ही मस्जिद के बाहर नए नाम वाला नया बोर्ड लगाएगी। इस बोर्ड पर लिखा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित स्मारक, जुमा मस्जिद, संभल। फिलहाल यह बोर्ड वर्तमान में मस्जिद के पास बनी पुलिस चौकी में रखवाया गया है। बताते हैं कि नए बोर्ड से स्मारक की ऐतिहासिक पहचान स्पष्ट होगी। नीले रंग के बोर्ड से स्पष्ट होगा कि यह इमारत संरक्षित धरोहर है। ये भी पढ़ें: अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील य...
बांदा SP ने पुलिस लाइन्स में किया जिम का उद्घाटन 

बांदा SP ने पुलिस लाइन्स में किया जिम का उद्घाटन 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में आज एसपी अंकुर अग्रवाल ने आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना के साथ एसपी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही खुद भी मुगदर हाथ में लेकर घुमाया। अन्य अधिकारियों ने भी जिम उपकरणों पर हाथ आजमाए। पुलिस कर्मियों को अब अपनी सेहत के लिए जिम का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर सीओ लाइन कृष्ण कान्त त्रिपाठी, सीओ राजवीर सिंह तथा आरआई आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज ये भी पढ़ें: Banda: सीओ ने पकड़ा डंपर-थाने से चोरी-SO सस्पेंड  https://samarneetinews.com/banda-co-caught-dumper-stolen-from-police-station-so-suspended/...
बांदा में दर्दनाक हादसे, 10 साल के उमेश समेत 4 लोगों की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसे, 10 साल के उमेश समेत 4 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसों का का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में 10 साल के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसों से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थे्रसर गिरने से हुई बालक की मौत बिसंडा थाना क्षेत्र के तेदुरा गांव के विधातापुरवा के दीनदयाल के बेटे 10 वर्षीय उमेश खेत पर परिवार का हाथ बटा रहे थे। तभी दोपहर में खेत में थ्रेसर पलटने से दबकर बालक की मौत हो गई। तिंदवारी में क्षेत्र में हुआ एक हादसा एक तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के शिवमोहन के बेटे राहुल (30) रविवार रात रामबहादुर (14) के साथ तिंदवारी जा रहे थे। रास्ते में जौहरपुर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राहुल की मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया है। ये भी प...
देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज

देखें आकर्षक फोटोज : हर ओर बही राम नाम की बयार आकर्षक झांकियां और जयकारों की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रभु राम के जन्मोत्सव पर बांदा शहर पूरी तरह से भक्ति में डूबा नजर आया। हर तरफ बस राम नाम के जयकारे सुनाई पड़े। ऐसा लगा जैसे मानो पूरा शहर राममय हो उठा। भजनों की धुन पर सुंदर-भव्य झाकियों के साथ शोभा यात्राएं निकलीं। छोटे-बड़े सभी राम राम जय श्री राम की धुन पर झूमते नजर आए। माहेश्वरी देवी मंदिर और सभी प्रमुख स्थानों से राम भक्तों की टोलियां शोभायात्रा के साथ गुजरीं। भक्तों ने फूल बरसाए-प्रसाद वितरण किया। एक ओर भक्त श्रद्धालुओं पर फूल बरसा रहे थे तो दूसरी ओर प्रसाद बांट रहे थे। युवतियां भी भगवा कपड़ों में हाथों में तलवारें लिए शक्ति रूप में नजर आईं। शोभा यात्राओं में कई झांकियां बड़ी ही मनमोहक नजर रहीं। इनमें प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान के रूप में कलाकारों ने अद्भुत दृश्य पेश किए। कुछ कलाकारों ने शंकर-पार्वती का रूप भी ध...
बांदा में GST छापा, गुटखा व्यापारी के गोदाम पर कई घंटे जांच-गोदामों पर ताले

बांदा में GST छापा, गुटखा व्यापारी के गोदाम पर कई घंटे जांच-गोदामों पर ताले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जीएसटी की टीम ने शहर के गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा मारा। घंटों स्टाक और बिल का मिलान किया। पूरे कागज न मिलने पर फिलहाल गोदामों पर ताले लगा दिए गए हैं। कागजों के मिलान के बाद ही खोला जाएगा। यह छापेमारी शहर के नजरबाग इलाके में हुई। छापा एसनके गुटका के सुपर स्टाकिस्ट मयंक ट्रेडर्स फर्म पर पड़ा। रविवार के दिन छापेमारी से सभी चौंक गए। प्रयागराज की टीम ने की छापेमारी दरअसल, यह छापा प्रयागराज से आई केंद्रीय टीम ने अचानक मारा। सूत्र बताते हैं कि टीम को टैक्स चोरी की गोपनीय शिकायत मिली थी। चार गोदामों में भरे माल का बिल से मिलान किया गया। बताया जा रहा है कि फर्म के मालिक मयंक अग्रवाल की ओर से पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जीएसटी टीम का कहना है कि मौके पर ही ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा- दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत...
दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत-एक घायल

दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटे में बांदा में हुए अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक फतेहपुर जिले का रहने वाला था। वहीं एक युवक परिवार की इकलौती संतान था। घायल हुए युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिला के चक्की सहिबापुर के रामकिशोर पटेल के बेटा अमन (20) बाइक से घर जा रहे थे। फतेहपुर का रहने वाला था मृतक युवक बताते हैं कि बांदा के चिल्ला क्षेत्र के बगिया मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पिपरोदर गांव के असफाक (35) सवार थे। ये भी पढ़ें: Banda: सीओ ने पकड़ा डंपर-थाने से चोरी-SO सस्पेंड बताते हैं कि दोनों की बाइकें टकरा गईं। इसके बाद अमन की बाइक आनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद ट...
UP Weather: यूपी के इन जिलों में पारा 40 डिग्री पार, आज लू का अलर्ट..

UP Weather: यूपी के इन जिलों में पारा 40 डिग्री पार, आज लू का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी अभी से सितम ढाने लगी है। शनिवार को यूपी के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए आज रविवार को लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में रुलाएगी गर्मी लखनऊ आंचलिक मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। रविवार को ये भी पढ़ें: Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके.. अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री होने का अनुमान है। वहीं कानपुर, प्रयागराज और हमीरपुर में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। प्रयागराज-फतेहपुर सबसे ज्यादा.. कानपुर में शनिवार को तापमान 40.3 डिग्र...
बांदा शहर में दुकान पर बैठे युवक को चाकू मारा-एक गिरफ्तार

बांदा शहर में दुकान पर बैठे युवक को चाकू मारा-एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक दुकान पर बैठे युवक को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया। इसके बाद लोगों के शोर मचाने पर भाग निकले। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिन में विवाद-शाम को घटना जानकारी के अनुसार, शहर के छिपटहरी के फैसल (19) अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच अयान नाम के युवक से उसका विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। शाम को फैसल कोतवाली के पास दुकान पर बैठा था। तभी अयान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे चाकू मार दिया। ये भी पढ़ें: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके.. इसके बाद फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर एक हमलावर को पहचानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। द...
बांदा में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 14 यात्री घायल-5 रेफर 

बांदा में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 14 यात्री घायल-5 रेफर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बबेरू से यात्रियों को लेकर बांदा आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकाला। बताते हैं कि सभी 14 घायल यात्रियों को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से 5 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बबेरू से बांदा आ रही थी बस जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज शनिवार सुबह बबेरू कस्बे से करीब 3-4 किमी दूर न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास हुआ। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह व कस्बा इंचार्ज जय सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें: वक्फ बिल: यूपी की राजनीति में भी बिहार जैसा घमासान, नीतीश के बाद जयंत की पार्टी में इस्तीफे घायलों में बांदा के शहर के शांति नगर मोहल्ला के राजेंद्र प्रसाद (45), कमासिन के चंद्...
Lucknow: शासन की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर CMO समेत 4 डाॅक्टरों पर गाज-रामपुर-सिद्धार्थनगर के BSA बदले

Lucknow: शासन की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर CMO समेत 4 डाॅक्टरों पर गाज-रामपुर-सिद्धार्थनगर के BSA बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र की जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में घालमेल के मामले में भदोही की तत्कालीन सीएमओ डा. जीबीएस लक्ष्मी की 3 वेतन वृद्धि स्थाई रूप से रोक दी गई हैं। डा. लक्ष्मी इस समय जौनपुर की सीएमओ हैं। इसी तरह अलग-अलग मामले में कई अन्य चिकित्साधिकारियों भी पर एक्शन हुआ है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई है। दूसरी ओर रामपुर और सिद्धार्थनगर के बीएसए को हटा दिया गया है। जननी सुरक्षा योजना में घालमेल पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार, भदोही में 2017 से 2021 के बीच जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को अनियमित भुगतान की शिकायत थी। साथ ही चिकित्सकीय सामग्री की खरीद में भी धांधली की शिकायतें थीं। शासन ने आरोपों की जांच कराई। जांच में तत्कालीन सीएमओ डॉ. जीबीएस लक्ष्मी ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। वाहन चालकों की अनियमित ढंग से नियुक्त...