Tuesday, November 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP: जिओ के मैनेजर अपहरणकांड के 3 तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 को लगी गोली

UP: जिओ के मैनेजर अपहरणकांड के 3 तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 को लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में अपराधियों के प्रति पुलिस की जीरो टालरेंस पालिसी कायम है। जिओ कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण कांड में फरार 3 बदमाशों को हाथरस पुलिस ने आज एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इस मामले में 9 आरोपी नामजद हैं। 1 दिन पहले भी हुआ था एनकाउंटर 7 गिरफ्तार हो चुके हैं। 2 अब भी फरार हैं। एक बदमाश एक दिन पहले एनकाउंटर में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह चेकिंग के दौरान थाना हाथरस गेट क्षेत्र में रुहेरी किंदौली नहर कट के पास बाइक https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo पर 3 युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। तीनों ने फायरिंग करते हुए बाइक को तेज दौड़ाना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीनों की पहचान बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव सहार के प्रश...
शासन की मंजूरी: बांदा में कालूकुआं से पल्हरी तक होगा चौड़ीकरण

शासन की मंजूरी: बांदा में कालूकुआं से पल्हरी तक होगा चौड़ीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं स्थित अवंतीबाई चौराहे से खेत सिंह खंगार चौराहे तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही 3 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। बताते हैं कि कुल 3.1 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। 2280.70 लाख लागत वाली इस परियोजना के लिए शासन ने 1140.35 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की है। बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू कराएगा। ये भी पढ़ें: Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान   ये भी पढ़ें: Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम    ...
UP: महिला ने खुद को आग लगाई-युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत

UP: महिला ने खुद को आग लगाई-युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में एक महिला ने खुद को आग लगाकर तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। एक घटना शहर के खाईंपार मुहल्ले की है। वहीं दूसरी घटना, नरैनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर के खाईंपार मुहल्ले के रहने वाले शमशाद की पत्नी रन्नो (35) ने खुद को आग लगा ली। पति ने बताई यह बात पति का कहना है कि बीती रात वह सो रहे थे। तभी पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। पहले भी खुद को जलाने का प्रयास कर चुकी थी। इलाज भी चल रहा था। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेरा में दूसरी घटना उधर, एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के केशव प्रसाद अवस्थी (28) पुत्र रामहेत अवस्थी ने जहर खा लिया। मेडिकल काल...
Kanpur: स्कूटी पर पेट्रोल डालकर फूंका, स्टार्ट न होने पर युवक ने खोया आपा..

Kanpur: स्कूटी पर पेट्रोल डालकर फूंका, स्टार्ट न होने पर युवक ने खोया आपा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन्यूज, कानपुर: ऐसे सिरफिरों की कमी नहीं है, जो अजीब हरकतें कर सनसनी फैला देते हैं। एक युवक ने अपनी स्कूटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बात सिर्फ इतनी सी थी कि स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। गुस्सा होकर युवक ने उस फूंक डाला। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है। घटनाक्रम कानपुर के गोविंदनगर का बताया जा रहा है। हालांकि, बात कुछ और भी हो सकती है। इसलिए पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस जानकारी के अनुसार कानपुर के गोविंदनगर के एक युवक ने खुद की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर फूंक डाला। इसके बाद भाग गया। बताते हैं कि वह स्कूटी स्टार्ट न होने से नाराज था। यह घटना गोविंदनगर के ब्लॉक-1 की है। ये भी पढ़ें: Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवती को होटल के कमरे में खींचा, अश्लीलता-दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। तबतक ...
Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान

Banda: पति-पत्नी में मोबाइल पर हुआ झगड़ा…एक ने दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक मामूली सी बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने मोबाइल पर कुछ ऐसा कहा कि पत्नी ने जहर खाकर जीवन समाप्त कर लिया। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। गुजरात में काम करता है पति जानकारी के अनुसार, बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के मजरा टिकरापुरवा के राजा बाबू की पत्नी रोशनी (28) ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि बुधवार को नए साल में रोशनी अपने देवर के साथ कालिंजर किला घूमने गई थीं। पति को इस बात की जानकारी हुई, तो फोन पर दोनों में झगड़ा हो गया। मेला देखने के बाद घर लौटी https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/ रोशनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़...
Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Banda: दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटों में हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है। मृतकों में एक युवा किसान भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव के उपेंद्र सिंह (32) खेती-किसानी करते थे। बताते हैं कि वह गुरुवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर ट्रैक्टर से गिर गए। खेत पर ट्रैक्टर से गिरे उपेंद्र चलते ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि सर्दी लगने के कारण वह बेहोश होकर नीचे गिरे। जब समय से घर नहीं पहुंचे तो छोटे भाई जितेंद्र ने वहां जाकर देखा। वहां बड़े भाई को मृत पड़ा पाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा क्षेत्र में दूसरी घटना मृतक अपने पीछे पत्नी क...
बांदा जिला जज बब्बू सारंग ने वृद्धाश्रम और दृष्टिबाधित स्कूल में किया कंबल-फल वितरण

बांदा जिला जज बब्बू सारंग ने वृद्धाश्रम और दृष्टिबाधित स्कूल में किया कंबल-फल वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिला जज डा. बब्बू सारंग ने भीषण ठंड के बीच नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम और महोखर स्थित दृष्टिबाधित छात्रों के स्कूल का दौरा किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही वृद्ध संवासियों तथा राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच कंबलों और फलों का वितरण किया। जिला जज श्री सारंग सुबह करीब 9 बजे नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। न्यायिक अधिकारी भी रहे मौजूद वहां 80 वृद्ध संवासियों को नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कंबल और फल वितरित किए। इसके बाद जिला जज महोखर स्थित राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज पहुंचे। वहां छात्रों के बीच भी कंबल एवं फल वितरित किए। नववर्ष के अवसर पर छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। https://samarneetinews.com/in-banda-holidays-till-14january-coldwave-outbreak/ साथ ही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकार...
संभल हिंसा: सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक, मगर रद्द नहीं होगी FIR

संभल हिंसा: सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक, मगर रद्द नहीं होगी FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: संभल हिंसा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मगर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से मना कर दिया है। बताते चलें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया फैसला मामले में सपा सांसद इलाहाबाद हाई कोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से मना कर दिया है। वहीं उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में https://www.youtube.com/watch?v=xvs7gWhqtKU सपा सांसद के मामले पर सुनवाई करते हुए इस मामले में जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस अजहर हुसैन इदरीसी की डिवीजन बेंच में यह फैसला दिया है। ये भी पढ़ें: यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 कर...
हटाए गए यूपी के इस मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

हटाए गए यूपी के इस मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार को हटा दिया है। आरोप है कि उन्होंने पूर्व अनुमोदित फर्मों से खरीदी गईं दवाओं और अन्य सामग्रियों के बिल के भुगतान में कमीशन मांगी थी। प्रताड़ना का भी गंभीर आरोप बताया जाता है कि प्रथम दृष्टया ये आरोप सही मिले। इसके अलावा एक अन्य संविदा कर्मचारी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले में प्रधानाचार्य पर प्रताड़ना का आरोप भी थे। कर्मचारी के परिजनों ने ये भी पढ़ें: यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर.. आरोप लगाए थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगातार अनियमितताओं की शिकायतों के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार को...
बांदा में नए साल में जुआ हारे युवक ने लगाई फांसी, परिवार बेहाल

बांदा में नए साल में जुआ हारे युवक ने लगाई फांसी, परिवार बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नए साल पर जुआ हारने से एक युवक इतना निराश हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, निवासी शिव बालक (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिव प्यारी ने पति का शव लटकते देखा तो चीख पड़ी। छोटे भाई न बताई यह बात घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की है। परिवार के लोग उसके जीवित होने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बछराज ने बताया कि https://www.youtube.com/watch?v=QW9jXrJEWjA वह मजदूरी करते थे और शराब के लती थे। नए साल पर जुआ खेलते हुए 5 हजार हार गए थे। इसलिए निराश होकर सुसाइड कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में 14 जनवरी तक छुट्टियां, भीषण ठ...