बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे कंफर्म हो गए हैं। आज गोविंद देव गिरी के बयान से दोनों के इस्तीफा देने की खबर की पुष्टि हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर आई थी, लेकिन पुष्टि नहीं हुई थी। मामले में पहली एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इसमें चंपत और अनिल के करीबी आठ आरोपियों को पुलिस ने चुपचाप जेल भी भेज दिया है। उधर, विपक्ष लगातार मामले में सरकार पर हमलावर है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में दोनों पर गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। अब इस मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बयान भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट ...
