अमरोहा: मंडी धनौरा में 12 साल का छात्र नहर में कूदा-तलाश में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, अमरोहा: मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक अख्तियारपुर गांव में एक छात्र नहर में कूद गया। यह दुखद घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक अख्तियारपुर गांव में कक्षा-6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र आर्यंस रामगंगा पोषक नहर में कूद गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बालक की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला है।
गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश
जानकारी के अनुसार, डिडौली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नूरी गांव के रवि कुमार के बेटे आर्यंस (12) अपने मामा आकाश के घर रहकर पढ़ाई करते थे।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर
बताते हैं कि आज शुक्रवार दोपहर अपनी नानी के साथ आर्यंस खेत गए थे। वहां अचानक खेत के पास से बह रही रामगंगा पोषक ...
