यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के बाद एक और अधिकारी ने इस्तीफा दिया है। उनका स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन शासन से मंजूर हो गया है। इस्तीफा देने वाली यह अधिकारी राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज हैं।
सीतापुर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं
स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद अनुपम सरोज के राजनीति में आने की जोरशोर से चर्चाएं तेज हैं। इसकी वजह है कि वह राजनीतिक परिवार से आती हैं। दरअसल, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। वह सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं।
सपा सांसद की बेटी हैं अनुपम सरोज
उनके पति अनुराग अनुराग भदौरिया सपा के प्रवक्ता हैं। यही सब वजहें हैं कि अनुपम सरोज के राजनीति में आने की चर्चाएं तेजी से चल रही हैं। यह भी चर्चा है कि वह सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer: यूपी में दो आई...
