यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज सोमवार सुबह यूपी के शामली में बड़ा और डबल एनकाउंटर हुआ है। सोमवार सुबह हुए डबल एनकाउंटर में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो शार्प शूटर मारे गए। एनकाउंटर औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह हुआ। मारे गए शार्प शूटरों सोनीपत के रहने वाले सुमित और मोहित थे।
गोगी गैंग के शार्प शूटर थे मारे गए दोनों अपराधी
इनके ऊपर 50-50 हजार का ईनाम था। दोनों गोगी गैंग के शार्प शूटर थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या में यह दोनों शामिल थे।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया
आज सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते सोनीपत जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस से उनका सामना हो गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे।
उनके पास से हथियार ...
