Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: youth shot dead in Amroha

अमरोहा : युवक की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

अमरोहा : युवक की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के कसाईपुरा के रहने वाले धन सिंह के बेटे लोकेश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल से बरामद हुआ है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार लोकेश शुक्रवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की। मोबाइल पर काल भी की। लेकिन रातभर कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह उनका शव जंगल में पड़ा मिला। पीठ पर गोली लगने जैसा निशान मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : UP Encounter : जिहादी नारे-बस कंड्कटर पर चापड़ से हमला, लारैब हाशमी एनकाउंटर में गिरफ्तार, आ...