Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Women’s Club

बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने कार्यक्रमों के जरिये किया मतदाताओं को जागरूक

बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने कार्यक्रमों के जरिये किया मतदाताओं को जागरूक

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में संकटमोचन मंदिर के पास हार्पर क्लब की पदाधिकारियों व महिला सदस्यों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया। इन सभी ने कई कार्यक्रम किए, जिनके जरिये मतदाताओं को मतदान की महत्ता बताई गई। बड़ी संख्या में महिला सदस्यों के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीमा सिंह ने कहा कि यह हमारा राजनैतिक अधिकारी है और हम सभी को अपनी पसंद की सरकार बनानी चाहिए। अपने-अपने वार्ड की जिम्मेदारी संभालने की बात कही  वहीं ममता शर्मा ने कहा है कि जो व्यक्ति वोट नहीं डालता है वह आने वाले 5 साल तक पछताएगा, क्यों कि उसको कहीं न कहीं यह लगेगा कि सरकार बनाने में उसकी कोई सहभागिता नहीं है। मंजू ओमर ने कहा है कि सभी लोग परिवार को लेकर वोट डालने जाएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें। आराधना शर्मा ने कहा कि जैसे सभी लोग मिलकर त्यौहार मनाते हैं उसी तरह लोकतंत्र ...