Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: with son’s mother-in-law

दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर

दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हों और पता चला कि बेटे का पिता उसकी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया है, तो भला परिवार का क्या गुजरेगी। एक सुलझा हुआ व्यक्ति इन हालात को समझ सकता है। कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है गुजराज के सूरत जिले से। वहां एक व्यक्ति अपने बेटे की होने वाली सास को लेकर दोबारा फरार हो गया है। घटना से परिवार के लोग हैरान और परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, बल्कि शादी तय होने के बाद भी दोनों गायब हो गए थे, लेकिन लौट आए थे। अब शादी की तारीख नजदीक आई तो फिर से फुर्र हो गए। दोनों पक्ष के लोग बेहद परेशान हैं। गुजरात के सूरत में अनोखी घटना से लोग हैरान बताया जाता है कि गुजरात के सूरत के कटारगाम के रहने वाले 46 साल के हिम्मत पांडव के बेटे और नवसारी क्षेत्र की विजालपोर में रहने वाली 43 साल की महिला शोभना रावल की ब...