Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Wife Beating

Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शराबी व्यक्ति ने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि शादी के बाद पहली बार पत्नी गर्भवती हुई थी। मृतक शराब का लती था और आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट करता था। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के साहू मोहाल तिंदवारी रोड पर रहने वाले दीपक लोधी (28) शराबी था। बताते हैं कि मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां पत्नी ने शराब पीने को लेकर पत्नी ने नाराजगी जताई। दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी भी झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पिटाई करके पत्नी को घर से निकाल दिया। आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में युवक ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पु...