Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

जाने क्या बात हुई ! मंगेतर से मिलकर लौटा और लगा ली फांसी..

जाने क्या बात हुई ! मंगेतर से मिलकर लौटा और लगा ली फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक अजीबो-गरीब घटना हुई। अपनी मंगेतर से मिलकर लौटे युवक ने फांसी लगा ली। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले अजय (22) ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शहर के क्योटरा मोहल्ले की घटना काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। मां ने वहां जाकर देखा तो बेटे को फांसी पर लटकते देख चीख पड़ीं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर.. मृतक के फूफा लालू प्रसाद का कहना है कि मृतक की मां कचेहरी चौराहे पर फुटपाथ पर सब्जी बेचती हैं। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। बताया कि अक्सर म...
यूपी : नए कानूनों का पहला मामला अमरोहा, दूसरा बरेली और तीसरा आगरा में दर्ज

यूपी : नए कानूनों का पहला मामला अमरोहा, दूसरा बरेली और तीसरा आगरा में दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्र सरकार द्वारा लागू 3 नए कानूनों के तहत यूपी में मुकदमे हुए हैं। सोमवार को अमरोहा में पहला, बरेली में दूसरा और आगरा में तीसरा मुकदमा हुआ। अमरोहा के रहरा थाने में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा यूपी की पुलिस मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि अमरोहा के रहरा थाने में सुबह 9.51 बजे गैरइरादतन हत्या का मामला बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता 2023) की धारा 106 के तहत दर्ज हुआ। यह खेत में एक किसान की मौत से संबंधित है। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। वहीं दूसरा मुकदमा बरेली के बारादरी थाने में सुबह 10.17 बजे दर्ज हुआ। यह मुकदमा बीएनएस की धारा 97 के तहत हुआ। यह प्रकरण बरेली के अपोलो अस्पताल से एक माह के बच्चे के अपहरण का है। आगरा में तीसरा मामला हु...
बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

बड़ी खबर : बांदा शहर में छात्रों पर चाकुओं से हमला, 3 घायल, संकटमोचन मंदिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में व्यस्तम इलाके में छात्रों पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोचिंग पढ़ने आए 4 छात्रों पर गुंडे किस्म के तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद तीनों चाकू मारने वाले वहां से भाग निकले। बताते हैं कि एक आरोपी को पीड़ितों ने किसी तरह पकड़ लिया। बारिश के बीच खून से लतपत घायल छात्र उसे जेल पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मटौंध से कोचिंग पढ़ने आए थे चारों छात्र जानकारी के अनुसार थाना कस्बा मटौंध के रहने वाले भरत मिश्रा, अंकित यादव, मनोज सिंह और पंकज रविवार को कोचिंग पढ़ने बांदा आए थे। बताते हैं कि चारों संकट मोचन रोड पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार खुटला मोहल्ले के रहने वाले जुनैद पठान, रजनीश वर्मा व राजाबाबू वहां पहुंचे। तीनों ने चाकुओ...
बांदा के नए DM के लिए एमपी के ‘मल्होत्रा बालू सिंडीकेट’ पर लगाम कसना बड़ी चुनौती

बांदा के नए DM के लिए एमपी के ‘मल्होत्रा बालू सिंडीकेट’ पर लगाम कसना बड़ी चुनौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नए डीएम नागेंद्र प्रताप कार्यभार संभाल चुके हैं। ऐसे में उनके सामने कई चुनौतियां भी हैं। मध्य प्रदेश से मल्होत्रा सिंडीकेट पर नकेल कसना बड़ी चुनौती है। रोज हजारों अवैध खनन के ओवरलोड ट्रक एमपी से बांदा के गिरवां, मटौंध थानों से अवैध रूप से एंट्री करते हैं। इस तरह यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को मध्य प्रदेश के बालू माफिया करोड़ों के राजस्व का रोज चूना लगा रहे हैं। मल्होत्रा बालू सिंडीकेट की बांदा के विभागों में गहरी जड़े खनिज विभाग, आरटीओ विभाग और पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। इनपर कार्रवाईयां भी हुई हैं, लेकिन कभी इस सिंडीकेट पर लगाम नहीं कसी जा सकी। पुलिस एक एएसपी महेंद्र चौहान इसी मामले में सस्पेंड हो चुके हैं। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’ : मध्यप्रदेश का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP...
बांदा : कार पर पलटा ट्रक, दंपती और बेटे की मौत से कोहराम

बांदा : कार पर पलटा ट्रक, दंपती और बेटे की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक शिक्षक अपनी परिवार के साथ कार से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। शिक्षक की कार के ऊपर सरिया लदा ट्रक पलट गया। हादसे में शिक्षक, उनकी पत्नी और बेटे की जान चली गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसा मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ है। अतर्रा के शास्त्री नगर के राम प्रताप द्विवेदी के बेटे कुलदीप (38) हैं। बांदा के अतर्रा का रहने वाला था परिवार बताते हैं कि बेटा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर स्थित नवोदय विद्यालय में खेल शिक्षक था। गर्मी की छुट्टियों में वह परिवार समेत घर आए हुए थे।शनिवार को वह पत्नी रुचि (35), बेटे गोपाल (10) और बेटी गौरी (4) के साथ कार से वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : चर्चित बांदा जेल के अधीक्षक समेत 15 जेलों के अधीक्षकों के तबादले  दोपहर करीब 1 बजे सतना जिले के पथरहटा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ओवरटेकिंग के दरान उनकी कार पर पलट ग...
UP : बाइकों की टक्कर में एक की मौत-युवक ने नशे में लगाई फांसी

UP : बाइकों की टक्कर में एक की मौत-युवक ने नशे में लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में एक युवक ने नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव के रामलखन कुशवाहा (30) शनिवार को अपनी मां ननकी को मामा के घर छोड़ने जा रहे थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल वहां से वापस अकेले बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में मझींवा सानी आईटीआई कॉलेज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे वह और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने रामलखन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गिरवां के केसरूवा गांव रामनरेश (30) व रामचंद्र का इलाज चल रहा है। अतर्रा में युवक ने लगाई फांसी उधर, अतर्रा के बल्लान गांव के दिलीप (28) ने शनिवार रात कमरे...
यूपी के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह

यूपी के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा का चौथी बार विस्तार नहीं हुआ है। आज रविवार दोपहर वह अपना कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों रहेंगे। सीएम योगी के भरोसेमंद अफसरों में गिनती बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह 1987 बैच के अरुण सिंघल, लीना नंदन, रजनीश दुबे को सुपरसीड कर मुख्य सचिव बने हैं। उनकी गिनती सीएम योगी के https://samarneetinews.com/big-announcement-by-cm-yogi-roads-will-be-built-in-name-of-toppers/ भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के डीएम रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : चर्चित बांद...
UP : चर्चित बांदा जेल के अधीक्षक समेत 15 जेलों के अधीक्षकों के तबादले

UP : चर्चित बांदा जेल के अधीक्षक समेत 15 जेलों के अधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : लखनऊ, बांदा समेत यूपी में कुल 15 जेल अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। मुख्तार की मौत के बाद धमकी पाने वाले बांदा जेल अधीक्षक भी बदल गए हैं। इसके अलावा लखनऊ कारागार के अधीक्षक को भी बदला गया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ स्थांतरित किया गया है। आदर्श कारागार लखनऊ में तैनात बृजेंद्र सिंह को लखनऊ जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ, सहारनपुर, कन्नौज, फतेहपुर, गाजियाबाद के भी बदले सहारनपुर की वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे को प्रयागराज का जेल अधीक्षक बनाया गया है। मोहम्मद अकरम को फतेहपुर से भदोही, डॉ. विनय कुमार को बदायूं से जौनपुर, आलोक सिंह को गाजियाबाद से बांदा स्थानांतरित किया गया है। पीके त्रिपाठी को कन्नौज से फतेहपुर तथा बांदा के जेल अधीक्षक रहे वीरेश राज शर्मा को मेरठ तबादला हुआ है। बताते चलें कि माफिया मुख्तार अ...
सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं टाॅपर्स के नाम पर बनेंगी सड़कें

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं टाॅपर्स के नाम पर बनेंगी सड़कें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया। साथ ही बेटियों की सफलता को रेखांकित भी किया। कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 170 मेधावियों में 58 छात्र और 112 छात्राएं हैं। कहा कि यह उपलब्धि बताती है कि इन परीक्षाओं में बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 170 मेधावियों का सम्मान सीएम योगी ने 170 मेधावियों को प्रमाणपत्र, मेडल, टैबलेट के साथ-साथ 1-1 लाख रुपए के चेक दिए। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है, उनके गांव व मोहल्ले की सड़क का नामकरण मेधावी के नाम पर किया जाएगा। सड़क निर्माण का शिलान्यास भी मेधावी से ही कराया जाएगा। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार    ...
बांदा में आकाशीय बिजली गिरी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

बांदा में आकाशीय बिजली गिरी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम हुई बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र में नरौली गांव के तीन लोग बारिश होने पर बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। एक ही पेड़ के नीचे खड़े थे तीनों तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और तीनों व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे हुए व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की पहचान नरौली गांव के गोविंद सिंह (32) शिवशरण सिंह (28), मान सिंह उर्फ पप्पू (45) के रूप में हुई है। बताते हैं कि मान सिंह का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें :  बांदा BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिक...