Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

बांदा में मिला शव गोरखपुर के विजय का निकला, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में मिला शव गोरखपुर के विजय का निकला, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ट्रेन से कटकर हुई अज्ञात युवक की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बताते चलें कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने में जुटी थी। मृतक की पहचान गोरखपुर के महुलियापुरवा के विजय बहादुर (25) पुत्र दयानंद गौड़ के रूप में हुई है। तलाशते हुए बांदा पहुंचे परिजन मृतक के चाचा सरवन गौढ़ का कहना है कि विजय बहादुर पूना में रहकर काम करते थे। 19 तारीख को पूना से घर आने के लिए निकले थे। इसी बीच बांदा रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जब वह घर नहीं पहुंचे तो ये भी पढ़ें : हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी परिजनों ने तलाश शुरू की। उन्हें तलाशते हुए परिजन बांदा पहुंचे। जीआरपी ने फोटो दिखाई तो परिजनों ...
संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद यूपी में होने वाले उप चुनाव में संघ के भी सक्रिय होने की खबरों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा है। सपा मुखिया ने बिना नाम लिए कहा है कि अब भाजपा के ‘संगी-साथी’ कह रहे हैं कि वो बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। कहा कि इसका मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय से भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़ भाग चुका है। कुल मिलाकर अखिलेश यादव ने कहा है कि कमजोर बीजेपी को संभालने निकले आरएसएस को पीडीए करारा जवाब देगा। अखिलेश ने सरकार, संघ और बीजेपी संगठन की बैठक पर निशाना दरअसल, अखिलेश यादव का सीधा इशारा दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा संगठन और आरएसएस के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर हुई बैठक को लेकर था। एक्स (X) पर सपा मुखिया ने लिखा है कि हार के बाद भाजपा के गुटों ने आपस में एक-दूसरे...
बांदा के जसपुरा में अखिलेश यादव ने मछली MLA के नेतृत्व में भेजा प्रतिनिधिमंडल

बांदा के जसपुरा में अखिलेश यादव ने मछली MLA के नेतृत्व में भेजा प्रतिनिधिमंडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के सिकहुला गांव में पानी लेने को लेकर हुए विवाद में एक दलित महिला से मारपीट की घटना तूल पकड़ रही है। मामले की रिपोर्ट जसपुरा थाने में दर्ज है, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान लेने के बाद सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पीड़ित दलित महिला और उनसे परिवार से मिला। यह प्रतिनिधि मडंल जसपुरा के सिकहुला गांव पहुंचा। पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की वास्तिवकता जानी। सपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जसपुरा के सिकहुला गांव की यह है पूरी घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव की सीता देवी पत्नी पुत्तू सोनकर अपने खेत में धान रोपाई कर रही थीं। बताते हैं कि दोपहर में प्यास लगने पर पास के राजेंद्र सिंह उर्फ बड़ेलाला के निजी ट्यूबवेल में पानी पीने चली गईं। बताते हैं कि वहां वह (खबर पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/e...
बांदा में पुलिस_भर्ती परीक्षा को अभेद्द सुरक्षा व्यवस्था, पढ़ें खबर..

बांदा में पुलिस_भर्ती परीक्षा को अभेद्द सुरक्षा व्यवस्था, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त की गई है। परीक्षा केंद्रों और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था जांचने को निरीक्षण किया। SP ने सख्त की सुरक्षा, DM-ASP ने किया निरीक्षण अधिकारियों का प्रयास है कि भर्ती परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन और सुरक्षित माहौल में कराई जाए। बताते चलें कि बांदा में आगामी 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को 10 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/fight-between-sisters-in-banda-chaos-in-family-dueto-death-of-one/ बांदा में कृषि एवं प्रौद्यो...
BreakingNews : बांदा में घर से नगदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

BreakingNews : बांदा में घर से नगदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाग रस्तोगी बगिया में एक घर में चोरी की घटना हो गई। वहां रहने वाले प्रमोद गुप्ता के घर चोरी हो गई। उनकी पत्नी कंचन गुप्ता मंगलवार को रक्षा बंधन मायके गई थीं। घर में कोई नहीं था। बताते हैं कि शाम को चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे। वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगदी चुरा ले गए। रात को जब वह घर लौटीं तो घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस चोरी का खुलासा करने में जुटी है। ये भी पढ़ें : बांदा में बहनों में झगड़ा, एक की जान जाने से परिवार में कोहराम  ...
बांदा में बहनों में झगड़ा, एक की जान जाने से परिवार में कोहराम

बांदा में बहनों में झगड़ा, एक की जान जाने से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो बहनों के झगड़े में बात इतनी बढ़ गई, कि एक की जान चली गई। दरअसल, छोटी सी बात पर बड़ी बहन से विवाद के बाद छोटी ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रक्षा बंधन पर मायके गई हुई थीं मां जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाखुर्द गांव के रामलखन की बेटी संध्या (17) ने मंगलवार रात घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/banda-kanpur-happiness-turned-into-mourning-death-of-2-sisters-on-rakshabandhan/ वहां से मेडिकल कालेज ले जाया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ...
बांदा में दंगल, पहलवानों ने आजमाए दांव-पेंच

बांदा में दंगल, पहलवानों ने आजमाए दांव-पेंच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कजली मेला के उपलक्ष्य में बांदा में दंगल हुआ। इसमें बांदा, फतेहपुर, दिल्ली आगरा, कोल्हापुर महाराष्ट्र, बरेली के पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। आयोजन समिति और मुख्य अतिथि द्वारा पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकालबला शुरू कराया गया। विजेता पहलवानों को किया सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, प्रमुख समाजसेवी अमित सेठ भोलू, बृजेंद्र त्रिपाठी, विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राहुल सिंह, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बाद में पहलवानों को स्मृति चिन्ह तथा नगद धनराशि देकर सम्मानित भी किया गया। ये भी पढ़ें : बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां      ...
Mahoba : मंत्री रामकेश निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा-खटाखट वालों की फटाफट खुली पोल

Mahoba : मंत्री रामकेश निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा-खटाखट वालों की फटाफट खुली पोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव को संबोधित करते हुए जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि खटाखट वालों की फटाफट पोल खुल रही है। विपक्ष ने भ्रम फैलाकर जनता का ठगा है, लेकिन अब जनता सब समझ गई है। आने वाले उपचुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव का किया उद्घाटन दरअसल, राज्यमंत्री रामकेश निषाद महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव-2024 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा कि लोकसभा चुनाव में खटाखट और फटाफट जैसी बातें करने वाले विपक्ष ने आम जनता को ठगा है। अब ऐसे विपक्षी नेताओं के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। जनता सब समझ चुकी है। बोले, विपक्ष को बुंदेलख...
UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली

UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में हार से लड़खड़ाई भाजपा अब कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला-2024 आज संपन्न हो गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां.. कार्यशाला में सांसदों-विधायकों तथा मोर्चों के पदाधिकारियों को तगड़ा होमवर्क दिया गया है। तय किया गया कि यूपी के सभी पार्टी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 20 हजार नए सदस्य बनाएंगे। इतना ही नहीं विधायकों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 10 हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को कम से कम 5 हजार सदस्य बनाना जरूरी है। इतना ही नहीं पार्टी सदस्...
बांदा : सिपाही सस्पेंड, अपहरण-फिरौती में हुई थी गिरफ्तारी

बांदा : सिपाही सस्पेंड, अपहरण-फिरौती में हुई थी गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। यह सिपाही बीते दिनों मथुरा पुलिस द्वारा अपहण और फिरौती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद रिपोर्ट बांदा जेल आई थी। मथुरा में गिरफ्तार हुआ था सिपाही बांदा जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी सिपाही अजीत गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सिपाही मूलरूप से मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र के गांव मघेरे का रहने वाला था। वहीं उसने घटना की थी। साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच की भी संस्तुति भी कर दी गई है। ये भी पढ़ें : बांदा : करंट से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम-पुलिस ने खुलवाया  ...