Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई

देखें Video : भाजपा विधायक की थप्पड़ों, लात-घूंसों से पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=7adwuZ87diA समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर खीरी में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को आज कुछ लोगों ने थप्पड़ ही थप्पड़ और लात-घूंसों से सड़कर गिराकर पीटा। चौंकाने वाली बात यह है कि जब सदर विधायक को पीटा जा रहा था, तब दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे और सभी बीच-बचाव करते दिखे। विधायक को बचा नहीं पाए। लखीमपुर खीरी में अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पास घटना जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव हैं। चुनाव को लेकर मंगलवार से कुछ लोगों में तनातनी चल रही थी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बुधवार को इसे लेकर बवाल हो गया। बैंक के प्रधान कार्यालय के पास आज भाजपा के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। ये भी पढ़ें : UP : कैफों पर छापे, आपत्तिजनक हालत में 40-50 युवक-युवतियां पकड़े गए, बीयर की केन और.. सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिं...
UP : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

UP : हरियाणा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज बीजेपी की जीत से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। सीएम योगी ने कहा है कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर है। मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए सभी को बधाई दी। उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी हरियाणा जीत के लिए बधाई दी। ये भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता   ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल https://samarneetinews.com/up-bjp-statepresident-bhupendrachaudhary-said-bjp-is-ideology-based-political-party/...
बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के कमलेश के बेटा अर्जुन (20) सिक्योरिटी गार्ड थे। ड्यूटी पर जाते समय हादसा बीती रात वह ड्यूटी पर जा रहे थे। बताते हैं कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें : Banda : एक और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई लवलेश का कहना है कि वह दो भाइयों में बड़े थे। सौता गांव में बन रही जलसंस्थान की टंकी में सिक्योटरी गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे। ये भी पढ...
बांदा : जयकारों के बीच बांदा विधायक ने की माता की आरती, सबकी खुशहाली की कामना

बांदा : जयकारों के बीच बांदा विधायक ने की माता की आरती, सबकी खुशहाली की कामना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा : शरदीय नवरात्र का आज छठवां दिन है। घरों से मंदिरों तक और देवी पंडालों में भक्त मां कात्यायनी की पूजा कर रहे हैं। बांदा इस समय भक्तिभाव पूरी तरह से डूबा हुआ है। बांदा नगर के कोतवाली रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भी मां दुर्गा के पंडाल में मंगल आरती का आयोजन हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी आरती में शामिल हुए। विधायक ने आरती कर सभी के लिए सौभाग्य और खुशहाली की कामना की। वह पूरी तरह भक्तिभाव में डूबे नजर आए। उनके साथ प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। बताते चलें कि नवरात्र पर देवी पंडालों में सुबह-शाम आरती में देवी के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में रहते हैं। नवरात्रि पर जगह-जगह देवी पंडालों से भक्ति की रसधार बह रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : अंजीनी के लाला के दरबार में भक्तों की कतार, जयकारों की गूंज ...
बांदा : अंजनी के लाला के दरबार में भक्तों की कतार, जयकारों की गूंज

बांदा : अंजनी के लाला के दरबार में भक्तों की कतार, जयकारों की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार 8 अक्टूबर को नवरात्रि का छठा दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। देवी मंदिरों में आज शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा हो रही है।  वहीं हनुमान मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। संकटमोचन मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़ भक्तगण मंदिर जाकर अपने अराध्य राम जी के सच्चे भक्त हनुमान जी के दर्शन कर रहे हैं। उन्हें प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। बांदा में आज सुबह से ही संकटमोचन मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ लगी रही। जय सियाराम, जय माता दी और जय हनुमान जी के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। संकट मोचन मंदिर के छोटे पुजारी धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भक्तों का आवागमन देर शाम तक चलता रहेगा। भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिम...
UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। उक्त महिला मायके में रह रही थी। घटना को महिला के मौसरे भाई ने अंजाम दिया। महिला देखते ही देखते आग का गोल बन गई। किसी तरह उसने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कई टीमें आरोपी की तलाश में हैं। महिला को ले जाना चाहता था साथ महिला के विरोध से हैवान बन गया और उसे जिंदा जला दिया। यह भी कहा जा रहा है कि महिला को आरोपी कहीं साथ ले जाना चाह रहा था। इंकार करने पर उसे जिंदा जला दिया।  ये भी पढ़ें : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम यह तय है कि उसने पूरी योजना के साथ इस खौफनाक वारदाक को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पलरी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला की शादी शहर के ए...
UP : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात

UP : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक चाचा ने अपने भतीजे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण लेन-देन का आपसी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या का कारण आपसी विवाद है। आरोपी बंदूक लेकर मौके से फरार जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले जीतेंद्र (30) बीती रविवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी नशे में उनका चाचा देवीचरण वहां पहुंचा। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात.. बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से भतीज पर गोलियां चला दीं। बताते हैं कि गोली भतीजे क...
बांदा : छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात..

बांदा : छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार का बड़ा बेटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कस्बा चिल्ला के नई बस्ती के रहने वाले समीर सोनकार का बेटा सनी (20) सोनकर ने घर में फांसी लगा ली। दो भाइयों में बड़ा था मृतक घटना की जानकारी परिवार को उस समय हुई जब शाम को छात्र की मां घर पहुंची। बेटे का शव देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग भी दौड़कर पहुंचे। ये भी पढ़ें : Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला मृतक के चाचा विजय का कहना है कि मृतक चिल्ला में ही एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। ...
UP : बांदा में बड़ी घटना, तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत

UP : बांदा में बड़ी घटना, तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना आज शनिवार की है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव के मनीष (7) पुत्र रामकेश यादव और उसकी चचेरी बहन अंतिमा (6) पुत्री शिवशंकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में साथ पढ़ते थे। तालाब किनारे रखे मिले बच्चों के कपड़े बताते हैं कि शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों भाई-बहन गांव के तालाब जा पहुंचे। वहां उनके कपड़े तालाब किनारे रखे मिले। माना जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने लगे और गहरे पानी में जाने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई। तालाब में उतराते दिखे दोनों के शव उधर, परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम लोगों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब दो बच्चों के शव तालाब में उतरात...
Breaking : बांदा में सड़क हादसे, किसान समेत दो लोगों की मौत

Breaking : बांदा में सड़क हादसे, किसान समेत दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक किसान थे जो खाद लेकर घर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के गिरधारी (36) किसान थे। खेती करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। बिसंडा में पहली घटना बताते हैं कि बीती शाम बाइक लेकर खाद घर लौट रहे थे। रास्ते में कुषमा और थनैल गांव के बीच उनकी बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके उनकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर पहचान की और फिर परिजनों को जानकारी दी। बबेरू में दूसरी घटना मृतक के चचेरे भाई मनबोधन का कहना है कि मृतक अपने पीछे पत्नी मंटू देवी के अलावा 4 बेटी 2 बेटे छोड़ गए हैं। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन ...