Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या, बच्चों के साथ सोते समय मारा-घर के पास फेंका शव

बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या, बच्चों के साथ सोते समय मारा-घर के पास फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला की नृशंस हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हत्यारों ने 3 मासूम बच्चों के साथ सो रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर शव को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। उसपर घास-फूस डालकर छिपाने की कोशिश भी की। सुबह एक बच्चे की आंख खुलने पर जब उसे मां नहीं दिखी तो वह रोने लगा। नरैनी के पड़मई गांव की घटना तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। एएसपी शिवराज और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी के अनुसार बीती रात नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के शारदा प्रसाद कुशवाहा की पत्नी आशा (32) घर में सो रही थीं। साथ में उनकी छोटी बेटियां शालिनी, शिवानी और बेटा अभिषेक भी https://samarneetinews.com/banda-child-dies-after-being-crushed-by-tractor-father-accused-of-murder/ सो रहे थे। बताते हैं कि रात में अज्ञात बदमाशों ने महिला आशा की ईंट-पत्थरों कूच...
कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कानपुर की सीसामऊ सीट चर्चा में आ गई है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर में पूजा करने को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। दीवाली की रात सपा की मुस्लिम महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर दीया जलाकर पूजा की थी। मुस्लिम धर्म गुरू ने किया है फतवा जारी अब पुजारियों ने उस मंदिर का 1000 लीटर गंगा जल मंगाकर शुद्धिकरण किया है। बता दें कि इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरू ने नसीम सोलंकी के खिलाफ मंदिर में जाकर पूजा करने पर फतवा जारी किया था। साथ ही कलमा पढ़कर माफी मांगने को कहा था। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी सपा की प्रत्याशी हैं। बीते कई बार से यह सीट लगातार सपा के कब्जे में रही है। https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा ...
Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह..

Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शनिवार सुबह 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना से घर से लेकर गांव तक हड़कंप मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव की है। खेत पर काम कर रहा था बेटा तभी.. जानकारी के अनुसार वहां रहने वाले नंदलाल सिंह उर्फ पप्पू (52) ने सुबह गांव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल पर पहुंचकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। तभी पास में खेत पर काम कर रहे उनके बेटे विकास और गांव के बलदेव कुटार ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। https://samarneetinews.com/banda-beautiful-rangolis-of-sweepers-decorated-maharanapratapchowk/ बताते हैं कि तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के बेटे विकास ने पुलिस को बताया है कि पिता नंदलाल शराब के लती थे। उनके ...
बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..

बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गोवर्धन पूजा के दिन बांदा के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर के कान्हा गौशाला में पहुंचकर गौ पूजन किया। गौ पूजन के बाद गौवंशों को गुड़ और केला भी खिलाया। उनके साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू भी मौजूद रहीं। गौशाला में व्यवस्थाओं को भी जांचा सभी ने गौ पूजन के बाद गोसेवा की। अधिकारियों ने गौवंशों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। साफ-सफाई को भी जांचा। गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, छांव सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अंकित बासू, पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा  https://samarneetinews.com/banda-beautiful-rangolis-of-sweepers-decorated-maharanapratapchowk/  ...
Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा

Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वार्ड नंबर-14 के सफाई कर्मियों ने दीवाली पर नई पहल की। इन सफाई कर्मियों ने महाराणा प्रताप चौक पर सुंदर रंगोलियां सजाईं। हालांकि, यह काम काफी मुश्किल था, क्योंकि चौराहे पर हमेशा यातायात का संचालन रहता है। खासकर दीवाली के दिन तो और भी ज्यादा भीड़ थी। फिर भी सफाईकर्मियों ने दृढ़ता के साथ अपने काम को अंजाम दिया। शहर के लोगों ने रंगोलियों को निहारा भी और प्रशंसा भी की। इस काम को सफाई नायक लखनलाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। लखनलाल ने बताया कि उन्होंने खुद से ही इसकी योजना बनाते हुए तैयारियां की हैं। मन में दीवाली पर अपने शहर के लिए कुछ करने की इच्छा थी। ज्यादा कुछ नहीं तो इसलिए रंगोलियों से मुख्य चौराहा को सजाया। इसमें सफाई कर्मियों के बच्चों, श्लोक, दिव्यांशी और सौम्या ने भी हाथ बंटाया। इस काम में लखनलाल के अलावा र...
Banda : घायलों को देखने मंत्री रामकेश निषाद पहुंचे जिला अस्पताल

Banda : घायलों को देखने मंत्री रामकेश निषाद पहुंचे जिला अस्पताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने राज्यमंत्री रामकेश निषाद जिला अस्पताल पहुंचे। वहां घायलों से हालचाल पूछा। साथ ही चिकित्सकों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पलटा था टेंपो उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही हादसे में मृत व्यक्ति के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद राज्यमंत्री बांदा मेडिकल कालेज भी पहुंचे। वहां भी घायलों से मिले और हाल जाना। पूरी मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें : Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल ये भी पढ़ें : बांदा : बाइकों की तेज टक्कर में दो युवकों की मौत-युवती समेत दो घायल    ...
Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल

Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक टेंपो का टायर फट गया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी घायलों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल बांदा लाया गया है। चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे सभी घायलों का इलाज चल रहा है। टेंपो सवार सभी लोग चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बिसंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। https://samarneetinews.com/in-banda-diwali-happiness-cut-short-in-accident-student-retired-teacher-dies-many-injured/...
UP : दीवाली की खुशियां छिनी, छात्र-रिटायर्ड शिक्षक की मौत, कई घायल 

UP : दीवाली की खुशियां छिनी, छात्र-रिटायर्ड शिक्षक की मौत, कई घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों ने कई घरों की दीवाली की खुशियां छीन लीं। 24 घंटे में हादसों में एक प्रतियोगी छात्र समेत रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। हादसों से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइक में टक्कर के बाद पलटा टेंपो जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव निवासी रामप्रसाद वर्मा (82) दिवाली के दिन गुरुवार सुबह अपने पौत्र पवन उर्फ छोटू (20) के साथ बाइक से दवाई लेने जा रहे थे। रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव के पास हनुमान मंदिर के सामने सवारियों से भरे आटो और बाइक की टक्कर हो गई। टेंपो में सवार ये लोग हुए घायल हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर रामप्रसाद वर्मा की मृत्यु हो गई। उधर, हादसे के बाद आटो भी पलट गया। आटो सवार पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला के रामजीत (29),...
बांदा : बाइकों की तेज टक्कर में दो युवकों की मौत-युवती समेत दो घायल

बांदा : बाइकों की तेज टक्कर में दो युवकों की मौत-युवती समेत दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दीवाली के दिन हुए भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। युवती समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में मूंगुस गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक युवक शहर के मर्दननाका का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक ने 1 सप्ताह पहले ही नई बाइक खरीदी थी। एक मर्दननाका, दूसरा ललौली का.. जानकारी के अनुसार मूंगुस गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक चला रहे सलमान (25) पुत्र इब्राहिम निवासी मर्दननाका (बांदा) की मौत हो गई। वहीं तिंदवारी के जमुआ गांव के शहीद की पत्नी तरन्नुम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, दूसरी बाइक चला रहे फतेहपुर के ललौली के https://samarneetinews.com/governor-anandiben-at-tenth-convocation-ceremony-at-banda-agriculturaluniversity/ सिधांव गांव के आशुतोष दुबे (...
यूपी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-5 घायल

यूपी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में आज दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवाली मनाने घरों को जा रहे थे सभी इसी दौरान कार भी डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि कार सवार लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि सभी दीवाली मनाने अपने-अपने घरों को जा रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड    ...