Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

बांदा कोतवाली ट्रक छुड़वाने फर्जी आर्डर लेकर पहुंचे दो गिरफ्तार

बांदा कोतवाली ट्रक छुड़वाने फर्जी आर्डर लेकर पहुंचे दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो लोग आरटीओ और सेलटैक्स विभाग के फर्जी कूटरचित दस्तावेज लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। दरअसल, यह दस्तावेज सीज हुए बालू के ओवरलोड ट्रक के फर्जी रिलीजिंग आर्डर थे। सीज हुए बालू के ओवरलोड ट्रक को छुड़ाने पहुंचे थे दोनों सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने शक होने पर कागजों का सत्यापन कराया। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में एक बाराबंकी व दूसरा अमेठी का दोनों की पहचान बाराबंकी हैदरगढ़ के सुभाषनगर के धनपति सिंह व अमेठी के शिवरतनगंज के हथरोहना के विक्रम सिंह के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा में सजायाफ्ता को गोली मारी-लखनऊ रेफर, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को आरटीओ ने ओवरल...
बांदा: ADG बोले-जागरूकता ही Cyber Crime से बचाव का उपाए, एक्सपर्ट ने बताए ये 4 कारण..

बांदा: ADG बोले-जागरूकता ही Cyber Crime से बचाव का उपाए, एक्सपर्ट ने बताए ये 4 कारण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में यूपी पुलिस की एक कार्यशाला आयोजित हुई। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में हुआ कार्यशाला का आयोजन इसमें प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक संजीव गुप्ता, बांदा पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने जरूरी जानकारी साझा की। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा के खास बिंदुओं की जानकारी दी गई। जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया व बैंकिंग/यूपीआई फ्रॉड कैसे बचें। साइबर ठगी का शिकार बनने के 4 प्रमुख कारणों पर डाला प्रकाश बताया गया कि ठगी से बचने के लिए आनलाइन ओटीपी/पिन कतई साझा न करें। मजबूत पासवर्ड व टू-फैक्टर वैरिफिकेशन का ही उपयोग करें। अगर आप साइबर अपराध का शिकार हो गए हैं तो तुर...
UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी अबतक फरार हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कोचिंग जाते समय छात्रा से हुई थी वारदात एसपी ने फरधान थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और सिपाही रामबली को सस्पेंड कर दिया है। गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। पुलिस अबतक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार, फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही थी। बताते हैं कि तभी तीन युवकों ने उसे व उसकी सहेली को खेतों में खींच लिया। खेत में ले जाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई थी। घटना लखीमपुर-बेहजम रोड पर हुई थी।...
अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार

अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बांग्लादेशी महिला पति के साथ पकड़ी गई है। पुलिस ने मंडी धनौरा कस्बे से रीना बेगम नाम की बांग्लादेशी महिला को पति समेत गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि महिला दो महीने से अवैध रूप से भारत में रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने महिला व पति से पूछताछ की है। राशिद ने सऊदी अरब में किया था निकाह, नेपाल बार्डर से भारत आए उनके पास से निकाह की रसीद भी मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले दोनों ने सऊदी अरब में निकाह किया था। इसके बाद नेपाल बॉर्डर से उसका पति राशिद अली अवैध रूप से महिला को घर ले आया। पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ विदेशी अधिनियम और शरण देने के आरोप में रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार-सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि सऊदी अरब में काम करने वाला राशिद अली एक वि...
बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’

बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 10 साल पहले चित्रकूट की संगीता का 6 साल का मासूम बेटा किशन कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर बिछड़ गया। मां  ने अपने स्तर से बेटे की काफी तलाश की। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बेटे के खोने का दर्द सहती संगीता एक उम्मीद में मजदूरी करने गुजरात चली गईं। 10 साल पहले कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर बिछड़ा था बेटा उधर, 10 वर्ष बाद एक रेलवे ट्रैक मैन व बांदा पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिसेफ की मदद से मां-बेटे मिल सके। एसपी पलाश बंसल ने गुमशुदा बेटे को अन्य लोगों की मौजूदगी में मां संगीता के सिपुर्द किया। ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई इस काम में कई संयुक्त टीमों ने सराहनीय काम किया। बीते करीब 6 महीने से 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत थाना विशेष किशोर इकाई, मानव तस्करी रोधी पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिसेफ की स...
Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इतना ही नहीं 27 से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट.. लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल में बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इतना ही नहीं बा...
बांदा में L&T के खोदे रास्तों की मरम्मत नहीं-आवागमन प्रभावित-पेयजल आपूर्ति भी नहीं

बांदा में L&T के खोदे रास्तों की मरम्मत नहीं-आवागमन प्रभावित-पेयजल आपूर्ति भी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जलजीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए L&T ने कई गांवों में सड़कों की दशा बिगाड़ दी है। ऐसा ही हाल कमासिन के गांव बीरा का है। बताते हैं कि बीरा में जल जीवन मिशन के तहत L&T कंपनी द्वारा खोदे गए रास्तों की मरम्मत नहीं हुई। प्राथमिक विद्यालय बीरा भाग दो से बंशूतालाब तक के रास्ते पूरी तरह से खस्ताहाल हैं। पानी मिला नहीं, चलने का रास्ता भी हुआ खराब बारिश में आवागमन ठप हो जाता है। बाकी दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल है। लोग आए दिन गिर-गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी ने पाइपलाइन डालने के लिए रास्ते खोदे थे। महीनों बाद भी इन रास्तों की मरम्मत नहीं हुई। ये भी पढ़ें: CM Yogi ने तय की विंध्य-बुंदेलखंड के लिए डेडलाइन-हर घर नल से जल इस दिन से..  ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अबतक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हुई है। ...
‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही फतेहपुर में मकबरा में घटना को लेकर हंगामे के बीच पूरी हो गई। अब आगे की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज सदन में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बहस हुई। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक को एक सवाल के जवाब में बीबी की कसम खाने को कहा। इस पर अचानक सदन का माहौल बदल गया। सभी के चेहरों पर मुस्कान और हंसी आ गई। मंत्री स्वतंत्र देव ने सपा विधायक को लिया आड़े हाथ दरअसल, मुरादाबाद की बिलारी सीट से विधायक फहीम इरफान ने कहा कि हर घर जल योजना के तहत कई गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। जहां पानी पहुंचा है तो इतना लो प्रेशर है कि एक बाल्टी पानी भरने में आधा घंटा लग जाता है। सपा विधायक ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या और बरेली व मथुरा में पानी की टंकी गिरने का मुद्दा भी उठाया। आंकड़ों के साथ बताई पूरी ...
UP: डिंपल यादव पर भद्दी टिप्पणी के बाद थप्पड़ कांड, मौलाना साजिद और 3 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR..

UP: डिंपल यादव पर भद्दी टिप्पणी के बाद थप्पड़ कांड, मौलाना साजिद और 3 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा सांसद डिंपल यादव पर बेशर्मी भरा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी और तीन सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नोएडा पुलिस एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने यह एक्शन नोएडा के एक टीवी चैनल स्टूडियो में मौलाना साजिद रशीदी के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद लिया है। टीवी स्टूडियों में मौलाना को मारे थे थप्पड़ -वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, जिन तीन युवकों ने मौलाना साजिद को स्टूडियों में थप्पड़ मारे थे। उनमें से एक ने इसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। साथ ही इसकी जिम्मेदारी भी ली। यह कार्रवाई न्यूज चैनल की शिकायत पर हुई है। संबंधित खबर पढ़ें: डिंपल यादव पर बेशर्मी भरा बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा-प्रदर्शन   यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब मौलाना साजिश ने एक टीवी चैनल की डिवेट में सपा सांसद डिंपल यादव पर बेहद बेशर्मी भरा बयान दिया था। डिंपल यादव पर मौल...
लखनऊ में ASP की पत्नी ने किया सुसाइड-छानबीन में जुटी पुलिस

लखनऊ में ASP की पत्नी ने किया सुसाइड-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने पुलिस लाइन्स में स्थित सरकारी आवास में सुसाइड कर ली। उनका शव पंखे के सहारे लटकता मिला। जानकारी के अनुसार, एएसपी मुकेश इस समय सीबी-सीआईडी में तैनात हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस उनकी पत्नी नितेश सिंह (38) ने बुधवार को आत्महत्या की है। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार संग रहती थीं। मुकेश 2005 बैच के डिप्टी एसपी हैं। एडीसीपी ममता रानी के अनुसार, नितेश डिप्रेशन में थीं और उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। महकमे में इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया। घटना को लेकर विभाग के लोगों को दुख है। ये भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 10 डीएम समेत...